US Iran War: Trump की Hormuz धमकी पर IRGC प्रवक्ता का करारा जवाब, सीधा America पर दागेंगे मिसाइल
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को उन्हीं के मशहूर डायलॉग — “You’re fired” — के साथ तंज कसते हुए करारा जवाब दिया। यह तीखी प्रतिक्रिया तब आई जब ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि अगर Strait of Hormuz को तुरंत नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमले कर सकता है। इस तंज के पीछे एक गंभीर चेतावनी छिपी है। ईरान ने साफ संकेत दिए हैं कि वह अमेरिका और उसके सहयोगियों के महत्वपूर्ण ढांचों पर जवाबी कार्रवाई कर सकता है। इतना ही नहीं, Strait of Hormuz को पूरी तरह बंद करने की धमकी भी दी गई है, जो दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है। दोनों पक्षों के बीच बढ़ती धमकियों और सैन्य दबाव ने हालात को बेहद तनावपूर्ण बना दिया है, जिससे पूरे क्षेत्र में बड़े युद्ध का खतरा मंडरा रहा है और इसका असर वैश्विक स्तर पर भी पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications