Iran-US War में Russia & China दे रहे है Khamenei को हथियार! Araghchi के खुलासे से World War 3?
ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने कहा है कि ईरान को Russia और China से “सैन्य सहयोग” मिल रहा है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि ईरान फिलहाल Strait of Hormuz को पूरी तरह खोलने का इरादा नहीं रखता। इस कदम से वैश्विक तेल कीमतों में तेजी देखी जा रही है। अराघची ने United States पर आरोप लगाया कि उसने United Arab Emirates के क्षेत्र से ईरान पर हमले किए। हाल ही में अमेरिका ने Kharg Island स्थित ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था। यह द्वीप ईरान के लगभग 90% तेल निर्यात का मुख्य केंद्र है। ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि उसके तेल और ऊर्जा ढांचे पर हमला हुआ तो वह पूरे फारस की खाड़ी में जवाबी कार्रवाई करेगा। अराघची के अनुसार ईरानी सेना किसी भी अमेरिकी कंपनी से जुड़े ऊर्जा ढांचे को निशाना बना सकती है। इस बयान के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications