Iran Attacks Israel: Tel Aviv पर काल बनकर टूटी ईरानी Hypersonic Missile, कैमरे में रिकॉर्ड हुई तबाही
तेल अवीव के आसमान में उस समय खौफनाक मंजर देखने को मिला जब ईरान की मिसाइलें शहर के ऊपर बरसती नजर आईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रात के अंधेरे में आसमान को चीरती चमकीली लकीरें दिखाई दे रही हैं, जिसके तुरंत बाद जोरदार धमाकों से मध्य इज़राइल दहल उठा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने इज़राइल के ठिकानों को निशाना बनाते हुए जवाबी कार्रवाई के तहत बैलिस्टिक और संभवतः हाइपरसोनिक मिसाइलों की कई लहरें दागीं। तेल अवीव और आसपास के शहरों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया, जबकि एयर-डिफेंस सिस्टम आने वाली मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने की कोशिश करते नजर आए।
Video Published On: Friday, Mar 13, 2026, 06:24 [IST]


Click it and Unblock the Notifications