Iran Attacks Israel: मरते-मरते बचे Netanyahu! PM Office पर ईरान ने गिराए Cluster Bomb? दहला इजरायल
यरुशलम के ऊपर मिसाइलें… प्रधानमंत्री के दफ्तर के पास धमाके… क्या नेतन्याहू को निशाना बनाने की कोशिश थी? तनाव के बड़े उबाल के बीच, ईरान ने इज़राइल पर मिसाइलों की जबरदस्त बौछार कर दी — और अब एक खौफनाक सवाल उठ रहा है… क्या असली निशाना बेंजामिन नेतन्याहू थे? इज़राइली मीडिया के मुताबिक, मिसाइल के टुकड़े और मलबा नेतन्याहू के दफ्तर, संसद (क्नेस्सेट) और अन्य संवेदनशील इलाकों के बेहद करीब गिरे। पूरे शहर में धमाकों की गूंज सुनाई दी। एयर रेड सायरन बज उठे। आसमान में बैलिस्टिक मिसाइलें दौड़ती नजर आईं। इज़राइल की एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया — लेकिन सबको नहीं रोका जा सका। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ शर्रे अहम सरकारी इमारतों से सिर्फ कुछ मीटर की दूरी पर गिरे… जिससे यह चिंता और गहरी हो गई है कि क्या इज़राइल की अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली में भी कहीं न कहीं कमजोरी है।


Click it and Unblock the Notifications