Iran Attacks US Bases: ईरान के पलटवार से कांपा Middle East,UAE-Bahrin समेत 5 देशों में रेड अलर्ट
Iran Attacks US Bases Live Updates: मध्य पूर्व में ईरान ने अमेरिका के खिलाफ बड़ा युद्ध छेड़ते हुए खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दी हैं। 12 जुलाई को अमेरिका द्वारा की गई एयरस्ट्राइक के बाद ईरान के इस भीषण पलटवार से जॉर्डन से लेकर यूएई तक हड़कंप मच गया है। मिडिल ईस्ट (Middle East) से इस वक्त की सबसे बड़ी और खौफनाक खबर आ रही है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स ने जॉर्डन में स्थित 'प्रंस हसन एयर बेस' (Prince Hassan Air Base) पर मौजूद अमेरिकी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और MQ-9 रीपर ड्रोन हैंगर को मिसाइलों से निशाना बनाया है। इस जवाबी कार्रवाई के बाद जॉर्डन, कतर, बहरीन, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे खाड़ी देशों में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई हैं और आसमान में एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं। बहरीन में युद्ध के सायरन गूंज रहे हैं और नागरिकों को सुरक्षित बंकरों में जाने की सलाह दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications