Hanuman Ansh Sunil Lodhi Interview: मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील की किस्मत कैसे बदली?
Sunil Lodhi Interview: 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' गाने वाले सुनील लोधी की किस्मत कैसे बदली? मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव से निकले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी की सादगी भरी आवाज़ ने आज पूरे देश को अपना मुरीद बना लिया है! मध्य प्रदेश के सागर जिले के अगरा गांव में चौपालों पर तंबूरा बजाकर भजन गाने वाले 25 वर्षीय सुनील लोधी की ज़िंदगी सोशल मीडिया और उनकी भक्तिमयी आवाज़ ने रातों-रात बदल दी है। जन्म से आंखों की रोशनी न होने के बावजूद सुनील ने कभी हार नहीं मानी और संगीत को ही अपनी दुनिया बना लिया। जब उन्होंने अपने पारंपरिक बुंदेलखंडी अंदाज में 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' भजन गाया, तो उनकी रील इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई और करोड़ों लोगों के दिलों को छू गई। सुनील की इस दिव्य और मिट्टी की सोंधी खुशबू वाली आवाज़ ने फिल्म निर्माताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा और उन्हें नीम करोली बाबा पर आधारित बॉलीवुड फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) में भजन गाने का मौका मिला। मुंबई के साईं बाबा स्टूडियो में रिकॉर्ड हुआ उनका भजन आज हर भक्त की ज़ुबान पर चढ़ा हुआ है। वनइंडिया हिंदी के साथ इस खास एक्सक्लूसिव बातचीत में सुनील लोधी ने अपने संघर्ष, गांव में बिताए दिनों और मुंबई तक के इस अद्भुत और प्रेरणादायक सफर के बारे में खुलकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे बिना आंखों की रोशनी के भी उन्होंने सुरों की ताकत से अपने सपनों को सच किया है। About the Story: Visually impaired folk singer Sunil Lodhi from Madhya Pradesh has become an internet sensation after his viral devotional bhajan 'Maine Tere Hi Bharose Hanuman' earned him a singing break in the Bollywood movie 'Hanuman Ansh'. In an exclusive conversation, he shares his journey from performing with a tambura in village gatherings to recording in Mumbai music studios.


Click it and Unblock the Notifications
