IDFC First Bank Fraud Explained: 14,400 cr का नुक़सान करगया Haryana का एक Scam! सरकार पर उठे सवाल
निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक IDFC First Bank को ₹590 करोड़ के फर्जी चेक घोटाले ने हिला दिया है। यह मामला हरियाणा सरकार से जुड़े खातों में गड़बड़ी सामने आने के बाद उजागर हुआ। चंडीगढ़ शाखा में कथित रूप से कर्मचारियों ने बाहरी लोगों के साथ मिलकर फर्जी चेक क्लियर किए। इस खुलासे के बाद बैंक के शेयरों में 20% तक की गिरावट आई और लगभग ₹14,400 करोड़ का मार्केट कैप साफ हो गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह राशि बैंक के तिमाही मुनाफे ₹503 करोड़ से भी अधिक है। चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और पुलिस शिकायत दर्ज की गई है। फोरेंसिक जांच के लिए KPMG को नियुक्त किया गया है।हरियाणा सरकार ने बैंक को अपनी सूची से हटा दिया है, जिससे प्रतिष्ठा पर भी बड़ा आघात लगा है।अब सवाल है—क्या यह सिर्फ एक शाखा की चूक है या सिस्टम में बड़ी खामी?
Video Published On: Monday, Feb 23, 2026, 10:01 [IST]


Click it and Unblock the Notifications