दहेज में नहीं मिली कार तो पति ने दिया तीन तलाक, ससुर और ननदोई ने किया रेप

Published : July 19, 2018 03:19 PM (IST)
husband wife given triple talaq in meerut
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि दहेज में दो लाख रुपए और कार न मिलने पर उसके पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। इतना ही नहीं पीड़िता ने बताया कि उसके ससुर और ननदोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मेरठ पुलिस को तहरीर देकर न्याय की मांग की है। जानकारी के अनुसार, खरखौदा थाना क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली एक युवती की शादी दिल्ली निवासी रिजवान के साथ तीन साल पहले हुई थी। शादी में कार के बजाय बाइक मिलने से रिजवान शादी के ठीक बाद से ही खफा था। उसने अपनी पत्नी को अपने मायके से दहेज में कार और 2 लाख रूपए की नकदी लाने के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। एक साल बाद महिला ने एक बेटी को जन्म दिया जिसे लेकर भी उसके ससुरालवालों ने तमाम हंगामा किया। मगर कार और नकदी के दहेज की मांग बनी रही। मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि दहेज में दो लाख रुपए और कार न मिलने पर उसके पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। इतना ही नहीं पीड़िता ने बताया कि उसके ससुर और ननदोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मेरठ पुलिस को तहरीर देकर न्याय की मांग की है। जानकारी के अनुसार, खरखौदा थाना क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली एक युवती की शादी दिल्ली निवासी रिजवान के साथ तीन साल पहले हुई थी। शादी में कार के बजाय बाइक मिलने से रिजवान शादी के ठीक बाद से ही खफा था। उसने अपनी पत्नी को अपने मायके से दहेज में कार और 2 लाख रूपए की नकदी लाने के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। एक साल बाद महिला ने एक बेटी को जन्म दिया जिसे लेकर भी उसके ससुरालवालों ने तमाम हंगामा किया। मगर कार और नकदी के दहेज की मांग बनी रही।
Up Next
Recommended वीडियो
  • 4 hours ago
    धोनी ने की लखनऊ में छक्कों की बारिश, केएल राहुल की पारी ने फेरा पानी, LSG vs CSK, Highlights
  • 5 hours ago
    केएल राहुल ने लखनऊ में मचाई तबाही, बल्ले से चेन्नई के गेंदबाजों को धो डाला, CSK vs LSG
  • 5 hours ago
    रवींद्र जडेजा मैदान पर बन गए चिड़िया, पकड़ा हैरतअंगेज कैच, धोनी ने सिखाया कैसे पकड़ें कैच, CSK vs LSG
  • 7 hours ago
    मुख्तार अंसारी जब 2009 में मुरली मनोहर जोशी से हार गया था चुनाव
  • 7 hours ago
    साल 2009 में कैसे बनारस में हारा था डॉन मुख्तार
  • 8 hours ago
    लखनऊ में धोनी ने लगाई छक्कों की बरसात, 101 मीटर का छक्का, लखनऊ गेंदबाजों को धो डाला, CSK vs LSG
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
सबसे पहले और ताज़ा खबरों के लिए सब्सक्राइब कीजिये वनइंडिया हिंदी यूट्यूब चैनल