Haldia Refinery Fire: सुलग उठी West Bengal की IOCL हल्दिया रिफाइनरी! कई कर्मचारी झुलसे, मचा हड़कंप
पश्चिम बंगाल (West Bengal) के औद्योगिक शहर हल्दिया (Haldia) में मंगलवार 30 जून की तड़के सुबह एक बहुत बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। देश की प्रमुख ऊर्जा इकाइयों में शामिल हल्दिया ऑयल रिफाइनरी की नेफ्था पाइपलाइन (Naphtha Pipeline) में अचानक सुबह करीब 4:00 से 4:30 बजे के बीच भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसकी गगनचुंबी लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर से दिखाई दे रहा था। इस हादसे के वक्त रिफाइनरी की उस यूनिट में कई कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे, जिनमें से कुछ कर्मचारियों के गंभीर रूप से झुलसने की खबर सामने आई है।
Video Published On: Tuesday, Jun 30, 2026, 10:28 [IST]


Click it and Unblock the Notifications