DRDO Missile Test: एक साथ दागीं 3 मिसाइलें दाग भारतीय सेना और DRDO का अब तक का सबसे बड़ा कारनामा
DRDO Missile Test Update: डीआरडीओ ने एक साथ 3 स्वदेशी मिसाइलों का सफल परीक्षण कर इतिहास रच दिया है। मल्टी-टारगेट और मल्टी-थ्रेट वातावरण में भारत की इस अचूक मारक क्षमता ने दुश्मनों की नींद उड़ा दी है, देखिए ग्राउंड ज़ीरो की यह पूरी रिपोर्ट। भारत ने एक बार फिर वैश्विक पटल पर अपनी अभूतपूर्व सैन्य और तकनीकी ताकत का लोहा मनवाया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी डीआरडीओ (DRDO) और भारतीय सशस्त्र बलों ने एक संयुक्त और बेहद जटिल सैन्य अभियान के तहत एक साथ तीन अत्याधुनिक मिसाइलों का सफल परीक्षण कर नया इतिहास रच दिया है। यह कोई साधारण मिसाइल टेस्ट नहीं था, बल्कि अलग-अलग लक्ष्यों, अलग-अलग दिशाओं और विभिन्न मिशन प्रोफाइल्स को एक ही समय में निशाना बनाने की भारत की समवर्ती क्षमता (Concurrent Launch Capability) का एक जबरदस्त प्रदर्शन था। इस परीक्षण ने साबित कर दिया है कि भारत अब युद्ध के मैदान में एक साथ कई खतरों और मल्टी-टारगेट चुनौतियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम है।


Click it and Unblock the Notifications