Netanyahu नहीं... Trump के इस करीबी ने Iran पर हमले के लिए उकसाया, अब हुआ पछतावा | Pete Hegseth
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ा खुलासा सामने आया है। डोनाल्ड ट्रंप ने 25 दिन पहले हुए ईरान हमले को लेकर चौंकाने वाली जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह हमला किसी बाहरी दबाव का नहीं, बल्कि अमेरिकी रणनीति का हिस्सा था। ट्रंप के अनुसार, उनके वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने सबसे पहले इस कार्रवाई का सुझाव दिया था। इसके बाद एक फोन कॉल और हाई-लेवल मीटिंग्स के जरिए ‘ऑपरेशन ईरान’ की शुरुआत हुई। इस हमले में ईरान के शीर्ष नेतृत्व और सैन्य ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, अब सवाल उठ रहा है कि क्या इस तरह की सैन्य कार्रवाई से स्थायी शांति संभव है या यह एक बड़े वैश्विक संघर्ष की शुरुआत है। रूस और चीन की प्रतिक्रिया भी आने वाले समय में अहम साबित हो सकती है।
Video Published On: Tuesday, Mar 24, 2026, 03:14 [IST]


Click it and Unblock the Notifications