Delhi Rain: दिल्ली में ओलों के साथ झमाझम बारिश! काले बादलों ने दिन में किया अंधेरा | Ground Report
Delhi Rain: आसमान से बरसे ओले, झमाझम बारिश ने दिल्ली को बनाया 'मनाली'! चिलचिलाती गर्मी के बीच अचानक मौसम ने ऐसी करवट ली कि राजधानी के लोग मनाली जैसा एहसास करने लगे हैं, लेकिन क्या ये राहत आफत बन गई? देश की राजधानी दिल्ली और NCR (Delhi-NCR) में गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 को मौसम का सबसे हैरान करने वाला रूप देखने को मिला। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे दिल्लीवालों के लिए दोपहर का वक्त किसी हिल स्टेशन जैसा हो गया। आसमान में अचानक काले बादल (Black Clouds) छा गए और देखते ही देखते दिन में रात जैसा अंधेरा हो गया। इसके तुरंत बाद शुरू हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि (Hailstorm) ने पूरी दिल्ली को 'सफेद चादर' से ढक दिया, जिससे नजारा बिल्कुल मनाली जैसा लगने लगा।
Video Published On: Thursday, Apr 30, 2026, 05:25 [IST]


Click it and Unblock the Notifications