Delhi IRS Officer Daughter Murder:आरोपी Rahul Meena के कबूलनामे से दहली दिल्ली,दरिंदगी रूह कंपा देगी
Delhi News: UPSC Aspirant की हत्या के बाद आरोपी राहुल मीणा के खुलासे ने दिल्ली पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं। जानिए कैसे एक 'ऑनलाइन गेम' की लत ने एक होनहार छात्रा की जिंदगी खत्म कर दी और आरोपी ने वारदात के बाद क्या-क्या किया। दिल्ली के अमर कॉलोनी (Amar Colony) इलाके से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। एक वरिष्ठ IRS ऑफिसर की बेटी, जो खुद UPSC की तैयारी कर रही थी और 12वीं में All India Topper रह चुकी थी, उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आरोपी राहुल मीणा (Rahul Meena) को द्वारका से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में राहुल ने जो खुलासा किया, वह बेहद चौंकाने वाला है। आरोपी को पता था कि लड़की के माता-पिता सुबह जिम जाते हैं। उसने छात्रा के स्टडी रूम में घुसकर उस पर हमला किया, उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर मोबाइल चार्जर की केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, लूटपाट की नीयत से उसने लड़की के शव को सीढ़ियों से घसीटा ताकि उसके फिंगरप्रिंट से घर का डिजिटल लॉकर खोल सके। जांच में यह भी सामने आया कि राहुल ऑनलाइन गेमिंग और गलत आदतों का शिकार था। दिल्ली की वारदात से ठीक एक दिन पहले उसने राजस्थान के अलवर में भी एक महिला के साथ दरिंदगी की थी। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। इस पूरी रिपोर्ट में देखिए आरोपी का खौफनाक कबूलनामा।


Click it and Unblock the Notifications