China Deploys World's First Drone Carrier: चीन के ड्रोन कैरियर तैनात करते ही क्यों घबराए ट्रंप |SCS
चीन ने दक्षिण चीन सागर में अपने नए Type 076 एम्फीबियस असॉल्ट शिप “सिचुआन” के साथ नौसैनिक ताकत का बड़ा प्रदर्शन किया है। करीब 40,000 टन वजनी यह जहाज पारंपरिक युद्धपोतों से अलग एक आधुनिक “ड्रोन कैरियर” के रूप में देखा जा रहा है। इसमें फुल-लेंथ फ्लाइट डेक, ट्विन-आइलैंड डिजाइन और उन्नत इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापल्ट सिस्टम (EMALS) जैसी तकनीक शामिल है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है—ड्रोन स्वार्म ऑपरेशन, जिसमें बड़ी संख्या में ड्रोन एक साथ निगरानी, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध और सटीक हमले कर सकते हैं। यह जहाज 1,000 से ज्यादा मरीन, बख्तरबंद वाहन और लैंडिंग क्राफ्ट भी ले जाने में सक्षम है। हालांकि अभी यह परीक्षण चरण में है, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि यह भविष्य के युद्ध की दिशा बदल सकता है, खासकर कम लागत और हाई-टेक ड्रोन युद्ध रणनीति के जरिए
Video Published On: Wednesday, Apr 29, 2026, 03:46 [IST]


Click it and Unblock the Notifications