CCTV Video: Israel पर Iran का Khorramshahr-4 Missile से भयानक Attack, Tel Aviv में भारी तबाही! हड़कंप
Israel पर Iran का भयानक Missile Attack, क्या शुरू हो गई World War 3? | Oneindia Hindi इजराइल के आसमान में अचानक आग के गोले बरसने लगे और मौत का तांडव शुरू हो गया। ईरान के इस खौफनाक क्लस्टर बम हमले ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है, क्या मिडिल ईस्ट में महायुद्ध छिड़ गया है? इजराइल (Israel) पर एक बार फिर से मौत का साया मंडरा रहा है। आसमान से अचानक मिसाइलों की बारिश शुरू हो गई है। सामने आए CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे रात के अंधेरे को चीरते हुए चमकती मिसाइलें इजराइल के शहरों पर गिर रही हैं। चंद ही सेकंड में हुए इन भयानक धमाकों की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान (Iran) ने इजराइल पर अपनी सबसे घातक 'खोर्रमशहर 4 बैलिस्टिक मिसाइल' (Khorramshahr 4 Ballistic Missile) दागी है। यह मिसाइल करीब 1500 किलो का भारी पेलोड ले जाने में सक्षम है। लेकिन इस हमले की सबसे डरावनी बात यह है कि ईरान ने कथित तौर पर इसमें क्लस्टर वॉरहेड (Cluster Warheads) का इस्तेमाल किया है। इसका मतलब है कि हवा में ही एक मिसाइल दर्जनों छोटे बमों में टूटकर पूरे इलाके में फैल जाती है और एक साथ कई जगहों पर भयंकर तबाही मचाती है। इस हमले के बाद तेल अवीव (Tel Aviv), हाइफा और यरुशलम (Jerusalem) जैसे प्रमुख शहरों में खतरे के सायरन लगातार बजते रहे। जान बचाने के लिए लोग बदहवास होकर बंकरों की तरफ भागते नजर आए। हालांकि इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम (Iron Dome) ने कुछ मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया, लेकिन कई मिसाइलें रिहायशी इलाकों के करीब गिरीं, जिससे पूरे देश में दहशत का माहौल है। इस खौफनाक मंजर की पूरी सच्चाई जानने के लिए देखिए हमारी ये ख़ास रिपोर्ट।


Click it and Unblock the Notifications