Bihar Siwan Encounter: हत्या का Video देख कांप जाएंगे आप! Sonu Yadav के एनकाउंटर के पहले क्या हुआ था

Bihar Siwan Encounter: You will be horrified to see the video of the murder!

Breaking News: MLC के भांजे का हत्यारा Sonu Yadav एनकाउंटर में ढेर, बिहार में हड़कंप! जानिए मामूली रोड रेज से शुरू हुई इस खूनी कहानी का अंत कैसे हुआ और पुलिस ने कैसे मुख्य आरोपी को मार गिराया। बिहार के सिवान (Siwan) में 29 अप्रैल को हुई एक मामूली रोड रेज की घटना ने पूरे प्रदेश को सन्न कर दिया था। पूर्व भाजपा MLC मनोज सिंह के भांजे चंदन सिंह की सरेआम हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू यादव (Sonu Yadav) को रविवार सुबह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव में एक मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया है। यह पूरी खूनी वारदात उस समय शुरू हुई थी जब गाड़ी सटने के विवाद में सोनू यादव और उसके साथियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस हमले में चंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता अभी भी पटना के अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद बिहार में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे थे और पुलिस पर आरोपियों को पकड़ने का भारी दबाव था। पुलिस ने इस मामले में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पहले कार ड्राइवर सुनील यादव और फिर दूसरे आरोपी छोटू यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी सोनू यादव लगातार फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी के बाद जवाबी कार्रवाई में मार गिराया। देखिए ऋचा पराशर की इस रिपोर्ट में कि कैसे एक मामूली विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया।

Video Published On: Sunday, May 03, 2026, 08:11 [IST]

More Videos From

Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+