Bihar Siwan Encounter: Harsh Singh Murder का मुख्य आरोपी सोनू यादव एनकाउंटर में ढेर, पूरी कहानी
Siwan Encounter: हर्ष सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी सोनू यादव एनकाउंटर में ढेर! मामूली रोडरेज में सरेआम गोलियां बरसाने वाले सोनू यादव का पुलिस ने रविवार सुबह अंत कर दिया- जानिए मुठभेड़ की पूरी इनसाइड स्टोरी। बिहार के सिवान (Siwan) से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। हर्ष सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू यादव (Sonu Yadav) को बिहार पुलिस ने एक भीषण एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। रविवार की अहले सुबह सिवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस ने घेराबंदी की, तो सोनू यादव ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। यह पूरा मामला 29 अप्रैल को शुरू हुआ था, जब सिवान में एक मामूली रोडरेज ने खौफनाक रूप ले लिया था। गाड़ी सटने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने पूर्व भाजपा एमएलसी मनोज सिंह (Manoj Singh) के बहनोई और उनके बेटे हर्ष सिंह (Harsh Singh) पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। इस हमले में हर्ष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे बिहार में सनसनी फैल गई थी। पुलिस इस मामले में लगातार दबाव में थी और ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थी। इससे पहले पुलिस ने दूसरे आरोपी छोटू यादव को भी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था, जबकि कार ड्राइवर सुनील यादव पहले ही न्यायिक हिरासत में है। सिवान पुलिस की इस कार्रवाई ने अपराधियों के बीच एक सख्त संदेश भेजा है कि कानून के हाथ बहुत लंबे हैं। फिलहाल पुलिस फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। About the Story: In a major breakthrough, Bihar Police killed Sonu Yadav, the prime suspect in the high-profile Harsh Singh murder case, in an encounter in Siwan's Husainganj area. The murder followed a road rage incident involving the family of former BJP MLC Manoj Singh. The encounter took place on Sunday mo ing after the suspect opened fire on the police team.


Click it and Unblock the Notifications