Bengal Election:Falta सीट पर अब 21 मई को री-पोलिंग, क्या 4 May को Election Result नहीं होंगे घोषित?
Falta Assembly Re-poll: 4 मई को नहीं आएगा पूरी 294 सीटों का रिजल्ट, बंगाल चुनाव में आया नया मोड़! फालटा की सभी 285 सीटों पर चुनाव आयोग ने दोबारा वोटिंग का आदेश क्यों दिया? जानिए इसके पीछे का वो विवाद जिसने दिल्ली तक हलचल मचा दी है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच चुनाव आयोग (Election Commission) ने एक ऐतिहासिक और चौंकाने वाला फैसला लिया है। दक्षिण 24 परगना जिले की फालटा (Falta) विधानसभा सीट पर अब पूरी तरह से दोबारा मतदान कराया जाएगा। आयोग के मुताबिक, फालटा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई 2026 को सुबह 7 बजे से री-पोलिंग होगी। इस फैसले का सबसे बड़ा असर यह होगा कि 4 मई को आने वाले नतीजों में फालटा का परिणाम शामिल नहीं होगा और राज्य की अंतिम तस्वीर 24 मई को साफ होगी। यह विवाद तब शुरू हुआ जब 29 अप्रैल के मतदान के दौरान बीजेपी (BJP) ने आरोप लगाया कि कई बूथों पर ईवीएम में उनके चुनाव चिन्ह 'कमल' को टेप से ढक दिया गया है। इसके अलावा, टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प और वोटिंग प्रक्रिया में बाधा डालने की खबरें भी आईं। दक्षिण 24 परगना के इस इलाके में सुरक्षा के लिए CAPF की तैनाती के बावजूद चुनाव आयोग ने पाया कि वहां लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित किया गया है। फालटा सीट का राजनीतिक महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि यह डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम जैसे संवेदनशील इलाकों के करीब है। बंगाल में इस बार 92% से ज्यादा रिकॉर्ड वोटिंग हुई है, जिससे लड़ाई बेहद करीबी मानी जा रही है। अब फालटा का नतीजा 24 मई को आएगा, जो तय करेगा कि क्या यह सीट बंगाल की सत्ता का समीकरण बदलने में कोई बड़ी भूमिका निभाएगी। देखिए ऋचा पराशर की यह विस्तृत रिपोर्ट। About the Story: The Election Commission of India has ordered a total re-poll for all 285 booths of the Falta Assembly constituency in West Bengal. Scheduled for May 21, 2026, this decision comes after serious allegations of EVM tampering and electoral malpractice during the voting on April 29. Consequently, the Falta result will be declared on May 24, affecting the final tally of the West Bengal Election 2026.


Click it and Unblock the Notifications