Bengal Election 2026: Bardhaman में Amit Shah ने पुलिस को बीच रैली में क्यों लताड़ा? देखें Video
Amit Shah Purbi Bardhaman Rally में बंगाल पुलिस पर क्यों भड़के? देखिए गृह मंत्री का वो अंदाज जिसने बंगाल की राजनीति में खलबली मचा दी है और पुलिस व्यवस्था पर खड़े कर दिए बड़े सवाल। पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान (Purba Bardhaman) में उस वक्त सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) अपने संबोधन के बीच में ही बंगाल पुलिस पर बुरी तरह भड़क उठे। दरअसल, अमित शाह की इस चुनावी रैली में भारी भीड़ उमड़ी थी। आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने के नाम पर लोगों को आगे बढ़ने से रोक रहे थे, जिससे समर्थक काफी परेशान हो रहे थे। मंच से भाषण दे रहे अमित शाह की नजर जैसे ही इस पर पड़ी, उन्होंने अपना संबोधन रोक दिया और सीधे पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा— “बंगाल पुलिस, आप चले जाओ… जनता को मत रोको।” शाह के इस तल्ख अंदाज ने रैली में मौजूद समर्थकों में जोश भर दिया और वहां जमकर नारेबाजी होने लगी। अमित शाह का आरोप था कि पुलिस जानबूझकर रैली में बाधा डाल रही है ताकि बीजेपी की सभा का प्रभाव कम किया जा सके।


Click it and Unblock the Notifications