Bengal Election 1st Phase Voting: रिकॉर्ड मतदान से किसे फायदा? TMC vs BJP कौन जीत रहा बंगाल? |Mamata
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में पहले चरण में रिकॉर्ड 92% वोटिंग ने सभी को चौंका दिया है। 2021 के 82% मुकाबले इस बार भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। ज्यादा मतदान के पीछे SIR, महिला वोटर्स की भागीदारी, सख्त सुरक्षा और राजनीतिक माहौल जैसे कई कारण माने जा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कड़ी टक्कर का संकेत है, लेकिन इससे किसे फायदा होगा, यह साफ नहीं है। TMC और BJP दोनों के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। अब सभी की नजर अगले चरणों और अंतिम नतीजों पर टिकी है।
Video Published On: Thursday, Apr 23, 2026, 11:49 [IST]


Click it and Unblock the Notifications