Bankipur Bypoll: Prashant Kishor कितने पढ़े-लिखे हैं? Affidavit से खुली PK की Education Details
Prashant Kishor कितने पढ़े-लिखे हैं? चुनावी Affidavit से खुली PK की Education Details चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर पहली बार चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। ऐसे में विपक्ष द्वारा लगातार उठाए जा रहे उनकी शैक्षणिक योग्यता के सवालों पर उनके ही चुनावी हलफनामे ने अब विराम लगा दिया है। देखिए पीके की पूरी एजुकेशनल जर्नी इस वीडियो में। बिहार विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मियों के बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) लगातार सुर्खियों में हैं. खुद चुनावी मैदान में उतरने के बाद उनकी व्यक्तिगत पृष्ठभूमि और शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) को लेकर राजनीतिक गलियारों में बड़ी बहस छिड़ गई थी. विपक्ष अक्सर उनकी डिग्रियों और अकादमिक रिकॉर्ड पर सवाल खड़े कर रहा था. अब प्रशांत किशोर ने खुद बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, जिसके बाद उनके चुनावी हलफनामे (Affidavit) से उनकी पूरी शैक्षणिक यात्रा जनता के सामने आ गई है. हलफनामे के मुताबिक, पीके ने पटना साइंस कॉलेज और लखनऊ यूनिवर्सिटी जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ-साथ विदेशों से भी पढ़ाई की है.


Click it and Unblock the Notifications