By : Oneindia Hindi Video Team
Published : April 14, 2018, 12:03
03:02
बैसाखी 2018: जानें सिखों के नए साल का क्या है महत्त्व
इस साल बैसाखी का पर्व शनिवार 14 अप्रैल को मनाया जा रहा है। यह पर्व पंजाब और हरियाणा के रबी की फसल काट लेने के बाद नए साल की खुशियों के रूप में मनाते हैं। इसीलिए बैसाखी पंजाब और आसपास के प्रदेशों का सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन पंजाब का परंपरागत नृत्य भांगड़ा और गिद्दा किया जाता है। शाम को सिख समाज के लोग आग के आसपास इकट्ठे होकर नई फसल की खुशियां मनाते हैं। इस दिन गुरुद्वारों में अरदास की जाती है।