CSK में सब ठीक नहीं | Jadeja के जाने से Dhoni नाराज? 3 हार लगातार
IPL 2026 में Chennai Super Kings का प्रदर्शन लगातार गिरता नजर आ रहा है। टीम अपने पहले तीन मुकाबले—RR, PBKS और RCB—हार चुकी है, और अब सवाल सिर्फ फॉर्म का नहीं बल्कि टीम के अंदर लिए गए फैसलों का भी है। सबसे बड़ी चर्चा इस बात को लेकर है कि क्या MS Dhoni जडेजा को रिलीज करने के फैसले से नाराज हैं? रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यह फैसला आसान नहीं था, और टीम के अंदर मतभेद की खबरें भी सामने आईं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी तरफ, Ravindra Jadeja अब RR की तरफ से खेलते हुए CSK के खिलाफ मैदान पर उतरकर पहले ही ओवर में 2 विकेट ले लिए, जिसने फैंस के बीच इस मुद्दे को और बड़ा बना दिया है। CSK के लिए एक और बड़ी समस्या यह है कि Dhoni अभी तक calf muscle strain के कारण एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं, और उनकी गैरमौजूदगी में टीम का बैलेंस और रणनीति दोनों कमजोर नजर आ रहे हैं। क्या CSK का यह फैसला टीम पर भारी पड़ रहा है? क्या Dhoni की वापसी से हालात बदलेंगे? जानिए इस वीडियो में पूरी analysis।


Click it and Unblock the Notifications