Malviya Nagar Fire: आरोपी होटल वाले के घर बुलडोजर चलाने से BJP ने किया मना, डर गई Rekha Gupta सरकार
दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज़ रानी इलाके में बुधवार सुबह लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग रेस्टोरेंट के बेसमेंट से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरे परिसर में फैल गई। इस दर्दनाक हादसे में दम घुटने और गंभीर रूप से झुलसने के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की 10 से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और डिविजनल ऑफिसर रविंदर की निगरानी में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया। दमकल कर्मियों ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर काबू पाने के लिए घंटों तक अभियान जारी रखा।
Video Published On: Wednesday, Jun 03, 2026, 10:12 [IST]


Click it and Unblock the Notifications