Raghav Chadha और 7 MPs के ख़िलाफ़ Kejriwal और AAP का Action : Rajya Sabha Chair को शिकायत !
आम आदमी पार्टी (AAP) ने राघव चड्ढा और उनके साथ बगावत करने वाले 7 राज्यसभा सांसदों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने का फैसला किया है।AAP नेता संजय सिंह ने कहा कि पार्टी जल्द ही राज्यसभा चेयरमैन को पत्र लिखकर इन सांसदों की सदस्यता खत्म करने की मांग करेगी। ये सभी सांसद पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं, जिससे AAP को बड़ा झटका लगा है। इस पूरे मामले को लेकर अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने इसे असंवैधानिक और नियमों के खिलाफ बताया है।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी राष्ट्रपति से मिलकर इस मुद्दे को उठाने वाले हैं।हालांकि संविधान में “Right to Recall” जैसी कोई व्यवस्था नहीं है, जिसे पहले चड्ढा ने प्रस्तावित किया था।AAP ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय एजेंसियों के दबाव में ये टूट हुई है। वहीं BJP ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नेताओं ने अपनी मर्जी से पार्टी छोड़ी।पंजाब चुनाव से पहले इस सियासी घटनाक्रम ने राजनीति में हलचल बढ़ा दी है।


Click it and Unblock the Notifications