Salim Khan से मिलने गर्लफ्रेंड Gauri के साथ अस्पताल पहुंचे Aamir Khan, नजर आए कई बॉलीवुड सितारे
बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 90 साल के सलीम साहब को माइनर ब्रेन हैमरेज हुआ है, जिसके बाद उनकी एक छोटी सर्जरी की गई। इस मुश्किल घड़ी में सलमान खान का साथ देने उनके जिगरी दोस्त आमिर खान अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ अस्पताल पहुंचे। मीडिया की भीड़ से बचने के लिए आमिर ने पिछले दरवाजे से एंट्री ली, जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। जावेद अख्तर और संजय दत्त समेत कई सितारों ने अस्पताल पहुंचकर सलीम साहब की खैरियत जानी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और पूरा देश उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है।
Video Published On: Friday, Feb 20, 2026, 05:31 [IST]


Click it and Unblock the Notifications