8th Pay Commission Big Update : सरकार ने बताया की कब बढ़ेगी कर्मचारियों की Salary ,एरियर पर खुशखबरी!
8th Pay Commission को लेकर सरकार ने बड़ा अपडेट दिया है, जिससे लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें बढ़ गई हैं। वित्त मंत्रालय ने संसद में बताया कि 3 नवंबर 2025 को 8वें वेतन आयोग का गठन किया जा चुका है और यह अब काम भी शुरू कर चुका है। इस आयोग का मुख्य उद्देश्य वेतन, भत्तों और पेंशन ढांचे में बदलाव की सिफारिश करना है।सरकार के अनुसार, आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है, यानी 2027 तक बड़ी घोषणा हो सकती है। हालांकि, अभी तक वेतन बढ़ोतरी और एरियर को लेकर कोई स्पष्ट आंकड़ा सामने नहीं आया है।वित्त मंत्रालय ने यह भी कहा कि आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद ही बजट पर पड़ने वाले असर का सही अनुमान लगेगा।इसके साथ ही कर्मचारियों और पेंशनर्स से सुझाव भी मांगे गए हैं, जिनकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 है।अब सवाल यही है कि क्या कर्मचारियों को जल्द खुशखबरी मिलेगी या फिर इंतजार लंबा होगा?


Click it and Unblock the Notifications