गोरखपुर में नाबालिग से रेप के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दरिंदगी के बाद सिगरेट से दागा था बच्ची का शरीर

गोरखपुर। गोरखपुर में 14 साल की बच्ची से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस ने बताया था कि युवकों ने एक मजदूर की बेटी साथ गैंगरेप की वारदात के बाद उसके शरीर को सिगरेट से दागा है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी थी। एसएसनी सुनील गुप्ता ने बताया कि नाबालिग के साथ कथित रूप से गैंगरेप का आरोप है। पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

two accused Arrested Allegedly for misdeeds girl and Burnt With Cigarettes in gorakhpur

रेप के बाद बच्ची के शरीर को सिगरेट से दागा

गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में ईंट-भट्ठा मजदूर की 14 साल की बेटी को दो लोग बाइक से उठाकर ले गए थे। पुलिस ने रविवार को घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि नाबालिग बच्ची शुक्रवार रात हैंडपंप से पानी लेने गई थी। परिवार के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उसे जबरन अपनी गाड़ी पर बैठा लिया और गांव में एक तालाब के पास स्थित झोपड़ी में ले जाकर उससे रेप की वारदात को अंजाम दिया। दरिंदों ने सिगरेट से बच्ची के शरीर को जगह जगह दाग दिया। किशोरी शनिवार शाम झाड़ियों में बेसुध हालत में मिली थी।

सीतापुर में नाबालिग से रेप की वारदात

बता दें, उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक रेप और गैंगरेप की सनसनीखेज वारदातें सामने आ रही हैं। लखीमपुर खीरी में बच्ची से रेप के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। इसके बाद गोरखपुर में बच्ची से रेप कर सिगरेट से शरीर दागा गया। सोमवार की सुबह सीतापुर में किशोरी से रेप की घटना सामने आई। नाबालिग लड़की शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान गांव के ही तीन किशोरों ने उसे खेत में खींच लिया और उसके साथ दरिंदगी की। सीतापुर के एएसपी (नॉर्थ) राजीव दीक्षित ने बताया कि अगस्त 15 और 16 की रात तीन किशोरों द्वारा एक नाबालिग के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परिक्षण भी करवाया गया है। मामले में पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+