Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Seema Anand: 'अश्लील या कामुक देवी', कौन हैं सीमा आनंद? क्यों मचा है इनके नाम पर बवाल?

Who is Seema Anand :इस वक्त सोशल मीडिया पर एक नाम छाया हुआ है, जिनकी लोग आलोचना भी कर रहे हैं और समर्थन भी, जी हां आपने सही समझा, हम यहां बात कर रहे हैं वर्ल्ड फेमस स्टोरीटेलर, माइथोलॉजिस्ट और रिलेशनशिप एक्सपर्ट सीमा आनंद की, जो कि 63 साल की उम्र में भी लोगों को काफी हॉट, जिंदादिल और बोल्ड नजर आती हैं।

अपने बेबाक बयानों और ग्लैमरस फोटो की वजह से हमेशा से चर्चाओं में रहने वाली सीमा आनंद इस वक्त एक अजीबो-गरीब बयान की वजह से चर्चा में हैं और इसी वजह से वो इंटरनेट पर चर्चा का विषय भी बनी हुई हैं।

Seema Anand

सीमा आनंद ने हाल ही में शुंभाकर मिश्रा के पॉडकास्ट में आई थीं, जहां उन्होंने कहा कि 'उन्हें उस वक्त बहुत हैरानी हुई थी, जब 15 साल के लड़के ने उन्हें अप्रोच किया और कहा कि वो उन्हें बहुत ज्यादा अट्रैक्टिव लगती हैं।' उनका यही बयान उन्हें चर्चा में ले आया और देखते ही देखते वो लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गईं, जिसके बाद लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा सर्च करने लगे।

कौन हैं Seema Anand?

आपको बता दें कि लंदन में रहने वाली सीमा आनंद ने 'The Arts Of Seduction' नाम की किताब लिखी हैं. जिसमें उन्होंने भारतीय इतिहास को आधुनिक परिवेश में ढालने की कोशिश की हैं। वो खुद को सेक्स एजुकेटर, माइथोलॉजिस्ट, लेखिका और स्टोरीटेलर कहती हैं, उनका मानना है कि कुदरत ने जो भी चीज बनाई है, उसका अर्थ है। भारत में सेक्स को एक अश्लील विषय माना जाता है, जबकि ये एक जरूरी विषय होना चाहिए और इस पर हर किसी को खुलकर बातें करनी चाहिए।

कामसूत्र को अश्लीलता के चश्मे से ना देखें: Seema Anand

वो हमेशा कहती हैं कि कामसूत्र और तांत्रिक दर्शन को अश्लीलता के चश्मे से देखने की जरूरत नहीं है, बल्कि उसे चेतना और ऊर्जा के रूप में समझने की जरूरत है। अपनी इसी बेबाक अंदाज के कारण लोग उन्हें 'कामुक देवी' के नाम से भी संबोधित करते हैं। इन्होंने अपनी किताब में आनंद और वर्जना का अंतर समझाया है।

Seema Anand

कामवासना गलत नहीं: Seema Anand

इनका मानना है कि कामवासना गलत नहीं है बल्कि ये आत्म-प्रेम और ब्रह्मांडीय ऊर्जा का दूसरा रूप है। सीमा आनंद का कहना है कि भारतीय संस्कृति कभी भी सेक्स को अशुद्ध या गलत नहीं मानती थी, बल्कि इसे जीवन का एक स्वाभाविक और पवित्र हिस्सा समझती थी। वह कहती हैं कि औपनिवेशिक सोच और सामाजिक दबावों के कारण भारत में सेक्स को गलत रूप में प्रस्तुत किया गया है।'

Seema Anand के नाम पर छिड़ी बहस

सीमा आंनद पर छिड़ी बहस में सोशल मीडिया पर दो ग्रुप बन गए हैं, एक पलड़ा वो है जो सीमा आनंद को सपोर्ट कर रहा है जबकि एक ग्रुप वो है जो कि उनकी कटु आलोचना में लगा है। मंदीप कौर नाम की महिला ने फेसबुक पर लिखा कि 'सीमा आनंद इसलिए विवादित नहीं हैं क्योंकि वह सेक्स के बारे में बात करती हैं।वह इसलिए विवादित हैं क्योंकि वह इसके बारे में बिना किसी शर्म के बात करती हैं। भारत ने सेक्स को रिजेक्ट नहीं किया। उसने सेक्स के बारे में खुली बातचीत को रिजेक्ट किया।'

Seema Anand

'अपराधबोध और फुसफुसाहट सिखाई गई' (Seema Anand)

'जब कोई कहता है कि सेक्स नेचुरल है, तो यह उस समाज को हिला देता है जिसे शिक्षा के बजाय चुप्पी, अपराधबोध और फुसफुसाहट सिखाई गई है। यह बेचैनी गुस्सा नहीं है, यह कंडीशनिंग का टूटना है।आपको उसकी कही हर बात से सहमत होने की ज़रूरत नहीं है लेकिन किसी महिला को इंटीमेसी के बारे में खुलकर बोलने के लिए खतरनाक कहना, उसके विचारों से ज़्यादा हमारे अनसुलझे डर के बारे में बताता है।'

क्या यह बातचीत अब तक मददगार रही है?

'वर्जित विषय उन्हें नज़रअंदाज़ करने से गायब नहीं होते, वे और बिगड़ जाते हैं। बातचीत संस्कृतियों को खराब नहीं करती, अज्ञानता करती है। इसीलिए वह ट्रेंड करती है। क्या यह बातचीत अब तक मददगार रही है?'

Seema Anand

'सोशल मीडिया के नंबर्स पावरफुल बनाते हैं'

तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'नफरत, गुस्सा, भेदभाव, डर, दूसरों को चोट पहुंचाने की इच्छा - सब व्यूज़ के लिए!! क्योंकि लोगों को लगता है कि सोशल मीडिया पर ये नंबर्स ही उन्हें पावरफुल बनाते हैं।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+