YouTuber Amrit Singh Darren कौन है? काशी आर्ट कैफे, जिन्ना और बीफ को लेकर क्यों दर्ज हुई FIR?

YouTuber Amrit Singh Darren: केरल के फोर्ट कोच्चि स्थित काशी आर्ट कैफे को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है। उत्तर भारत के रहने वाले व्लॉगर अमृत सिंह डैरेन के एक इंस्टाग्राम वीडियो के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि वीडियो में कैफे को लेकर की गई टिप्पणियों से धार्मिक समुदायों के बीच तनाव और दुश्मनी बढ़ सकती थी। इस मामले में कैफे में बीफ परोसे जाने और महात्मा गांधी के साथ मोहम्मद अली जिन्ना की चांदी की मूर्ति होने के दावे चर्चा में हैं।

पुलिस ने यह कार्रवाई एक स्थानीय निवासी की शिकायत के आधार पर की है। मामला दर्ज होने के बाद विवाद ने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी तूल पकड़ लिया है।

who-is-youtuber-amrit-singh-darren

Who Is YouTuber Amrit Singh Darren: कौन है अमृत सिंह डैरेन?

अमृत सिंह डैरेन उत्तर भारत से ताल्लुक रखने वाले एक व्लॉगर और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं। वह इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए अपनी यात्राओं और अलग-अलग जगहों से जुड़ी सामग्री साझा करते हैं। फोर्ट कोच्चि के काशी आर्ट कैफे को लेकर बनाए गए उनके वीडियो के बाद वह विवादों में आ गए।

काशी आर्ट कैफे को लेकर क्या है पूरा विवाद?

विवाद की शुरुआत अमृत सिंह डैरेन के उस इंस्टाग्राम वीडियो से हुई, जिसमें उन्होंने फोर्ट कोच्चि स्थित काशी आर्ट कैफे के बारे में कुछ दावे किए।

डैरेन ने दावा किया कि कैफे में बीफ परोसा जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि वहां महात्मा गांधी की मूर्ति के साथ मोहम्मद अली जिन्ना की चांदी की मूर्ति रखी गई है। वीडियो में कैफे के स्थान और वहां के सामाजिक-धार्मिक माहौल को लेकर भी टिप्पणियां की गईं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने वीडियो में किए गए दावों का समर्थन किया, जबकि कई यूजर्स ने इसकी आलोचना की। विवाद बढ़ने के बाद एक स्थानीय निवासी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस का आरोप है कि वीडियो में की गई टिप्पणियां धार्मिक समुदायों के बीच वैमनस्य बढ़ा सकती थीं और सार्वजनिक शांति के लिए खतरा पैदा कर सकती थीं। हालांकि, इन आरोपों पर अंतिम निष्कर्ष जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही निकलेगा।

गांधी और जिन्ना की मूर्ति के पीछे क्या है कहानी?

काशी आर्ट कैफे में गांधी और जिन्ना से जुड़ी कलाकृति को लेकर उठे विवाद के बीच इसके कलात्मक संदर्भ की भी चर्चा हो रही है। जानकारी के मुताबिक, यह इंस्टॉलेशन प्रसिद्ध कलाकार रियास कोमू की कलाकृति है। इसे भारत के इतिहास, महात्मा गांधी और मोहम्मद अली जिन्ना की राजनीतिक भूमिकाओं व ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष और देश के विभाजन से जुड़े प्रसंगों के संदर्भ में देखा जाता है।

महात्मा गांधी और मोहम्मद अली जिन्ना भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास की दो महत्वपूर्ण शख्सियतें रहे हैं। दोनों की राजनीतिक विचारधाराओं और विभाजन के दौर की भूमिका पर इतिहासकारों के बीच व्यापक चर्चा होती रही है। ऐसे में किसी कलाकृति को उसके ऐतिहासिक और कलात्मक संदर्भ से अलग करके पेश किए जाने पर विवाद का कारण बना।

किन धाराओं में दर्ज हुई FIR?

फोर्ट कोच्चि पुलिस ने अमृत सिंह डैरेन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(2) और 192 के तहत मामला दर्ज किया है।

  • BNS की धारा 353(2): यह प्रावधान विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी, घृणा या वैमनस्य को बढ़ावा देने से संबंधित है, जिसमें विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता पैदा करने या बढ़ाने वाले कुछ प्रकार के बयानों और संचार को शामिल किया गया है।
  • BNS की धारा 192: यह प्रावधान दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाने से संबंधित है, जब ऐसा उकसावा दंगा होने की आशंका पैदा करता हो।

पुलिस के अनुसार, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वीडियो के जरिए ऐसी बातें प्रसारित की गईं, जिनसे धार्मिक समुदायों के बीच तनाव बढ़ सकता था और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने वीडियो की आलोचना करते हुए सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि केरल में सांप्रदायिक नफरत के लिए कोई जगह नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के बाहर के एक व्लॉगर ने फोर्ट कोच्चि के बारे में गलत जानकारी फैलाने और समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश की। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में केस दर्ज हो चुका है और कानून अपना काम करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+