Video: 1 साल की बेटी के लिए करोड़ों की रोल्स-रॉयस! कौन है ये भारतीय बिजनेसमैन? हर तरफ हो रहे अमीरी के चर्चे
दुबई की चमचमाती सड़कों पर इस वक्त एक भारतीय बिजनेसमैन सतीश सनपाल (Satish Sanpal) के नाम की गूंज है। ये नाम इन दिनों इंटरनेट पर अमीरी की मिसाल बन गया है। वजह? फादर्स डे के मौके पर उन्होंने अपनी महज 1 साल की बेटी इसाबेला (Isabella) को एक ऐसी चीज गिफ्ट कर दी, जो शायद दुनिया में गिने-चुने बच्चों को ही मिलती है।
सनपाल ने अपनी बेटी को पिंक कलर की कस्टम-बिल्ट रोल्स-रॉयस (Rolls-Royce) गिफ्ट की है। सोशल मीडिया पर अब ये नजारा वायरल हो रहा है। लोग जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर कौन है ये शख्स जो अमीरी की नई परिभाषा गढ़ रहा है?

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि दुबई के एक लग्जरी शोरूम में सतीश सनपाल अपनी पत्नी तबिंदा और बेटी इसाबेला के साथ पहुंचते हैं। वहां गुलाबी रंग के गुब्बारे, म्यूजिक और नाचते लोग माहौल को जश्न में बदल चुके थे। फिर सामने आई वो गाड़ी पर्सनलाइज्ड इंटीरियर्स, मोनोग्राम, और Congratulations, Isabella नेमप्लेट वाली रोल्स-रॉयस। ये वही कार है जिसे इसाबेला अगले 17 साल तक चला भी नहीं सकेगी, लेकिन पिता ने अपनी खुशी जताने का ये खास तरीका चुना।
यह पहला मौका नहीं जब बेटी ने देखी शाही जिंदगी
इसाबेला की पहली बर्थडे पार्टी भी किसी फिल्मी सेट से कम नहीं थी। इस साल फरवरी में Atlantis The Royal, Dubai में हुए इस जश्न को विंटर वंडरलैंड थीम पर सजाया गया। आर्टिफिशियल स्नो, आइस चांडेलियर्स, सफेद पेड़ और बॉलीवुड स्टार्स की परफॉर्मेंस- जैसे राहत फतेह अली खान, तमन्ना भाटिया, आतिफ असलम और नोरा फतेही ने इस जश्न को यादगार बना दिया। इसाबेला खुद एक प्रिंसेस कैरिज में बॉल गाउन पहनकर आईं, जिसे देख सिंड्रेला भी शर्मा जाए।
सोशल मीडिया पर बंटे लोग- प्यार या दिखावा?
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया। लेकिन रिएक्शंस मिले-जुले रहे। एक युजर ने लिखा, 'इतनी महंगी कार का तोहफा, जो वो अगले 17 साल तक चला भी नहीं सकती? वाह।' एक दूसरे यूजर ने हल्की सी नाराजगी जताते हुए लिखा, 'ये सिर्फ दिखावा है।'
एक अन्य ने लिखा, छोटे बच्चे खाली डिब्बों से भी खुश हो जाते हैं, ये कार तो बस शो-ऑफ है।' एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि, मैं समझती हूं कि लोग अपना पैसा अपनी मर्जी से खर्च कर सकते हैं, लेकिन यह देखना दुखद है कि एक छोटी बच्ची को रोल्स रॉयस मिल रही है, जबकि कुछ चैरिटी को मदद के लिए भीख मांगनी पड़ रही है।'
एक यूजर ने बेकअप टू रियलटी वाले मूड में लिखा कि, अगर यह गिफ्ट वाकई बेटी के लिए होता तो वह लविन दुबई (lovin dubai) को इसके बारे में पोस्ट करने के लिए पैसे नहीं देता। यह पूरी बात उसके अपने बारे में है, बेटी के लिए नहीं।'
ये सब पढ़ने के बाद एक यूजर से रहा नहीं गया फिर उसने भी लिख दिया कि, 'कमेंट सेक्शन जलन और नेगेटिविटी से भरा पड़ा है। अब इसमें गलत क्या है अगर उसके पिता के पास पैसे हैं और उन्होंने अपनी बेटी के लिए इस तरह खर्च करना चुना? लोग अपनी जिंदगी में क्यों नहीं रहते? खैर, उस नन्हीं परी को ढेरों आशीर्वाद। उम्मीद है वो अपने पापा के इस प्यार भरे भाव को एक दिन समझ पाएगी।'
कौन हैं सतीश सनपाल? कितनी है इनकी नेटवर्थ?
भारत में जन्मे सतीश सनपाल (Satish Sanpal) आज यूएई (UAE) के बिजनेस जगत में एक बड़ा नाम हैं। वो ANAX होल्डिंग के चेयरमैन हैं - एक ऐसा ग्रुप जो रियल एस्टेट, टेक्नोलॉजी, हॉस्पिटैलिटी, नाइटलाइफ और स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट जैसे कई सेक्टर्स में काम करता है।
सफर की शुरुआत
सतीश का बचपन बेहद साधारण परिवार में बीता। बचपन में आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। किताबों और अपने मेंटर्स से सीखकर उन्होंने खुद को मजबूत बनाया।
बिजनेस की दुनिया में एंट्री
सतीश ने टेक्नोलॉजी और रियल एस्टेट से अपने बिजनेस की शुरुआत की। फिर हॉस्पिटैलिटी और मीडिया सेक्टर में भी कदम रखा। उनका VII Dubai नाइटक्लब आज दुबई का सबसे फेमस नाइटलाइफ स्पॉट माना जाता है।
सतीश सनपाल की नेटवर्थ कितनी है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सतीश सनपाल की कंपनी ANAX Holding की वैल्यू करीब 3 अरब डॉलर (₹25,000 करोड़) मानी जाती है। हालांकि, उनकी व्यक्तिगत संपत्ति का कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है।
सतीश सनपाल की सफलता का मंत्र क्या है?
सतीश का कहना है कि 'मैंने कभी सफलता के सपने नहीं देखे, बल्कि उसके लिए मेहनत की। किस्मत के साथ मेहनत और संकल्प भी जरूरी है।'












Click it and Unblock the Notifications