Video: कौन है ये शख्स और क्या करता है? जो फिल्मी स्टाइल में हेलीकॉप्टर से खरीदने पहुंचा कार
Poland Moosa Viral video: सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें काला चश्मा और सूट-बूट पहने हुए व्यक्ति हेलिकॉप्टर से उतरता है और एक चमचमाती कार के पास बड़े ही रॉयल अंदाज में जाता हुआ दिख रहा है। यह वाकई एक फिल्मी सीन जैसा ही है, लेकिन असल ज़िंदगी की ये कहानी सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान भी कर रही है और प्रेरित भी।
दरअसल, ये वीडियो एक बिजनेसमैन का है, जो हेलीकॉप्टर से एक लग्जरी कार खरीदने पहुंचा था। बिजनेसमैन के इस अंदाज पर लोग फिदा हो गए हैं और बोल रहे हैं भाई किस्मत हो तो ऐसी! वीडियो के वायरल होने के बाद लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर कौन है ये शख्स और क्या करता है? जो हेलीकॉप्टर से अपने लिए नई कार खरीदने पहुंचा?

कौन है ये शख्स और क्या करता है?
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा शख्स कोई आम इंसान नहीं, बल्कि केरल के मशहूर बिजनेसमैन पोलैंड मूसा उर्फ मूसा हाजी हैं। केरल के मूल निवासी पोलैंड मूसा 'फ्रेगरेंस वर्ल्ड' नाम की इंटरनेशनल परफ़्यूम कंपनी के मालिक हैं। इस 'फ्रेगरेंस वर्ल्ड' 4,000 से अधिक परफ्यूम बनाती है। पोलैंड मूसा की कंपनी के परफ्यूम दुनिया के 132 देशों में बिकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मूसा अरबपति बिजनेसमैन हैं जिनका बिजनेस खास तौर पर दुबई में फैला हुआ है।

वायरल वीडियो में क्या आया नजर?
सोशल मीडिया पर मूसा ने ये वीडियो खुद ही शेयर किया है। जिसमें मूसा काला चश्मा लगाए हुए हेलिकॉप्टर से उतरते है और उनका काफिला तीन लग्जरी एसयूवी (रेंज रोवर, लैंड रोवर डिफेंडर 110 और टोयोटा लैंड क्रूजर) पर सवार होकर एक मैदान में पहुंचता है। मूसा के ऊपर फूलों की बारिश होने लगती है और वह चंद कदमों की दूरी पर खड़ी नीले रंग के कपड़े से ढकी कार के पास पहुंचते हैं तो कपड़ा हटाया गया, तो एक चमचमाती कार नजर आती है।
हेलिकॉप्टर से कौन सी कार खरीदने पहुंचे मूसा?
अरबपति बिजनेसमैन पौलैंड मूसा हेलीकॉप्टर से जिस कार की डिलीवरी खुद लेने पहुंचे थे वो Bentley Bentayga EWB (Extended Wheelbase) सुपर लग्जरी SUV है। रोज़ गोल्ड शेड में चमकती हुई नई एसयूवी बड़ी ही खूबसूरत है। Bentley Bentayga की शुरूआती कीमत 6 करोड़ है। वैरिएंट्स के हिसाब से इस कार की कीमत इससे अधिक हो सकती है।
ये रियल लाइफ मूवी है अरबपति मूसा की!
मूसा ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर खुद शेयर करते हुए लिखा, "मेरी कार के बेड़े में एक बिल्कुल नई Bentley Bentayga सिग्नेचर एडिशन शामिल हो गई है। लग्जरी, पावर और प्रेजेंस के साथ यह कार जहां भी जाती है, छा जाती है।" मूसा का अपनी जिंदगी में जश्न मनाने के इस तरीके की लोग तारीफ कर रहे हैं। कोई कह रहा "भाग्य ऐसा हो तो बात ही क्या!!" तो कोई कह रहा "ये तो रियल लाइफ मूवी है!"












Click it and Unblock the Notifications