Namita Thapar कौन हैं? नमाज़ पर ऐसा क्या कहा जो हो रहीं बुरी तरह ट्रोल? गालियां देने वालों को दिया जवाब
Who is Namita Thapar? शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) की फेमस जज और बिजनेसवुमेन नमिता थापर जमकर सुर्खियो में हैं। उन्होंने नमाज़ को लेकर एक वीडियो शेयर किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं और बुरी-बुरी गालियां तक दे रहे हैं।
पिछले तीन हफ्तों से लगातार दुर्व्यवहार का सामना कर रही नमिता थापर ने अब ऑनलाइन ट्रोलिंग और बदसलूकी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। नमिता ने वीडियो जारी कर उन्हें और उनकी मां को गाली देने वाले टोलर्स को करारा जवाब देते हुए वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा 'भगवान आप सभी को देख रहे हैं'। जानिए कौन हैं नामिता थापर और उन्होंने नमाज़ को लेकर ऐसा क्या कहा जिसके कारण लोग उन्हें भला-बुरा कह रहे हैं?

Namita Thapar ने नमाज़ पर ऐसा क्या कहा जो हुई ट्रोल?
दरअसल, ईद के बाद नमिता थापर ने सोशल मीडिया पर मार्च में एक वीडियो साझा किया था जिसमें उन्होंने नमाज़ के शारीरिक-मानसिक फायदों को समझाया था। । थापर ने नमाज़ के आसनों की तुलना योग से करते हुए मुद्रा, पाचन और तनाव घटाने जैसे लाभों को समझाया था। उनका उद्देश्य इसे स्वास्थ्य-कल्याण के नज़रिए से प्रस्तुत करना था। लेकिन सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया मिली कई यूज़र्स ने उनके विचारों की आलोचना की और इसे गलत ढंग से प्रस्तुत करते हुए धार्मिक विवाद का रूप दिया और थापर के लिए गंदी-गंदी बातें लिखने लगे।

नमिता थापर ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
नमिता थापर ने एक्स पर एक वीडियो जारी कर अपनी चुप्पी तोड़ी। नमिता थापर ने वीडियो में कहा, "पीछे तीन हफ्ते से मुझे लोग ... बुला रहे हैं नॉन स्टॉप और मेरी डार्लिंग मॉम को भी गंदे गंदे नाम दे रहे हैं, फॉर व्हाट? फॉर मेकिंग अ रील ऑन हेल्थ बेनिफिट्स ऑफ नमाज?
नमिता थापर ने बताया क्यों उन्होंने नमाज़ पर बनाया वीडियो?
एक हेल्थकेयर प्रोफेशनल के तौर पर नमिता ने स्पष्ट किया कि वह हमेशा विभिन्न धर्मों से जुड़े वेलनेस पहलुओं पर वैज्ञानिक व स्वास्थ्य नज़रिए से बात करती रही हैं। मैंने इतने सारे हिंदू रिलिजन पर रील बनाई है, उनके हेल्थ बेनिफिट्स पर... हर योगा डे पर आसन, स्पेशली सूर्य नमस्कार के रील्स बनाती हूं, तब तो किसी ने कुछ नहीं कहा।" उन्होंने कहा, "मेरा मूल मकसद जागरूकता फैलाना है, न कि भावनाओं को ठेस पहुंचाना।"
नमिता ने कहा "मुझे सिखाया गया है 'आर फॉर रिलिजन' मीन्स 'आर फॉर रिस्पेक्ट', एंड दिस इज हाउ यू रिस्पेक्ट? स्पेशली टू वूमेन? रिजर्वेशन बिल पास नहीं हुआ तो सब बोल रहे हैं लेकिन जब वूमेन की ऐसी डिसरेस्पेक्ट होती है तो फिर साइलेंस क्यों? उन्होंने सवाल उठाया, "क्या सिर्फ राय रखने पर यह व्यवहार जायज है?" खुद को हिंदू बताते हुए, नमिता ने 'कर्म' पर जोर दिया, कहा कि ऑनलाइन गाली-गलौज करने वालों को फल अवश्य मिलेगा। उन्होंने लोगों से सामाजिक सद्भाव व जिम्मेदारी बनाए रखने की अपील की। उनका संदेश है: मतभेद हों, पर अभिव्यक्ति सम्मानजनक हो।
Namita Thapar कौन हैं?
नमिता थापर भारत की जानी-मानी बिजनेसवुमन, एंजेल इन्वेस्टर और Emcure Pharmaceuticals की Executive Director हैं, जिनका जन्म 1977 में पुणे में हुआ। Shark Tank India से उन्हें देशभर में बड़ी पहचान मिली, जहाँ वे 100+ स्टार्टअप्स में निवेश कर चुकी हैं।
Namita Thapar का परिवार, एजुकेशन
प्रोफेशनली नमिता थापर ने CA और Duke University से MBA किया और US में काम करने के बाद फैमिली बिजनेस को आगे बढ़ाया। उनकी शादी विकास थापर से हुई है! नमिता थापर के दो बेटे-जय और वीर-हैं।
Namita Thapar की उपलब्धियां
उपलब्धियों की बात करें तो वे ET "40 Under 40" जैसी लिस्ट में शामिल रही हैं और भारत की टॉप महिला बिजनेस लीडर्स में गिनी जाती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी मजबूत फॉलोइंग है, जहाँ वे बिजनेस, हेल्थ और मोटिवेशन पर एक्टिव रहती हैं। उनकी नेटवर्थ लगभग ₹600-700 करोड़ के आसपास मानी जाती है, जो उनके फार्मा बिजनेस, टीवी इन्वेस्टमेंट्स और अन्य वेंचर्स से आती है, जिससे वे भारत की सफल और प्रभावशाली महिला उद्यमियों में शामिल होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications