कौन हैं 'कीरीस का गाना सुनेगा' वाले धूम? जो 2025 खत्म होने से पहले पूरे देश में छा गए
सोशल मीडिया कब किसी आम इंसान को रातों-रात स्टार बना दे, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इन दिनों झारखंड के जमशेदपुर से सामने आया एक युवा लड़का इसी का ताजा उदाहरण बन गया है। सोशल मीडिया पर "धूम" के नाम से पहचाने जाने वाले इस युवक का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने लाखों लोगों का ध्यान खींच लिया है। जिधर देखो अब सब 'कीरिस' के गाने की चर्चा कर रहे हैं। आज इस रिपोर्ट में आपको बता रहे हैं।

कौन है धूम और उनका असली नाम क्या है?
धूम का असली नाम पिंटू है। उनकी मां का नाम पार्वती और पिता का नाम ओम प्रकाश है और गरीबी के कारण कचरा बीनकर अपना जीवन यापन करते हैं। पहले वो रील में सिर्फ जमशेदपुर में ही चर्चित थे, लेकिन इस वायरल वीडियो ने उसे देशभर में पहचान दिला दी। वायरल वीडियो में धूम पूरे आत्मविश्वास और तल्लीनता के साथ ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष' का मशहूर गाना 'दिल ना दिया' गाते हुए नजर आता है। कचरा बीनते हुए भी उसके चेहरे पर दिखता जोश और बेबाक अंदाज लोगों को खासा प्रभावित कर रहा है। उसकी आवाज और अदायगी में छुपी सच्चाई ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
रील्स और मीम्स में छाया धूम
यह वीडियो देखते ही देखते इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर वायरल हो गया। इसके साथ ही रील्स, मीम्स और रीमिक्स गानों की बाढ़ आ गई। धूम के बोले गए संवाद-"कीरीस का गाना सुनेगा" और "ले बेटा"-तेजी से ट्रेंड करने लगे और सोशल मीडिया यूज़र्स के बीच एक नया ट्रेंड बन गया। धूम की कहानी सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूज़र्स उसकी मदद के लिए आगे आए हैं। लोग उसके लिए बेहतर जीवन, नशामुक्ति और एक सही मंच उपलब्ध कराने की बात कर रहे हैं, ताकि उसकी प्रतिभा को सही दिशा मिल सके।
पहले भी दिखा है ऐसा क्रेज
इस तरह की वायरल कहानियां पहले भी सामने आ चुकी हैं। महाकुंभ मेला 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा, जिसे "महाकुंभ की मोना लीसा" कहा गया, भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। उसे फिल्मों, ब्रांड प्रमोशन और फोटोशूट्स के ऑफर तक मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications