Jyoti Bansal: ना विरासत, ना पहचान! IIT दिल्ली से निकले ज्योति बंसल कैसे बने अरबों की कंपनियों के मालिक?
Who is Jyoti Bansal: अगर आपको लगता है कि सिर्फ कोडिंग करना ही काफी है, तो ज्योति बंसल की कहानी आपके होश उड़ा देगी। राजस्थान के एक छोटे से शहर से निकलकर सिलिकॉन वैली का 'बिलीनेयर' बनने तक का सफर किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। भारतीय मूल के ज्योति बंसल (Jyoti Bansal) अब अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
AI पर काम करने वाली सॉफ्टवेयर डिलीवरी कंपनी Harness ने हाल ही में करीब 240 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है, जिससे इसकी कीमत और भी ज्यादा बढ़ गई है।

ज्योति ने IIT दिल्ली से ग्रेजुएशन किया। जब वो कॉलेज में थे, तब बिल गेट्स की एक स्पीच और हॉटमेल के को-फाउंडर सबीर भाटिया की सक्सेस ने उनके दिमाग की बत्ती जला दी। बस, वहीं से उन्होंने ठान लिया कि उन्हें भी अपनी कंपनी बनानी है और वो सीधे पहुंच गए 'सपनों के शहर' सिलिकॉन वैली।
H1-B वीजा वाला 'स्ट्रगल'
ज्योति सिर्फ कुछ सौ डॉलर लेकर 21 साल की उम्र में अमेरिका पहुंचे थे। लेकिन कहानी इतनी आसान नहीं थी। वो H1-B वीजा पर थे, जिस पर आप अपनी कंपनी शुरू नहीं कर सकते। ज्योति कहते हैं, 'ये कितना अजीब है कि आप टैलेंटेड हैं, जॉब्स क्रिएट करना चाहते हैं, पर वीजा की वजह से हाथ बंधे हैं।' आखिरकार ग्रीन कार्ड मिलने के बाद उन्होंने अपनी पहली कंपनी (AppDynamics) शुरू की और 2016 में अमेरिकी नागरिक बने।
ज्योति बंसल की नेट वर्थ कितनी है?
फोर्ब्स के मुताबिक, ज्योति बंसल की नेट वर्थ करीब 2.3 बिलियन (लगभग 19,000 करोड़ रुपये से ज्यादा) है।उनकी कंपनी Harness ने हाल ही में 240 मिलियन का फंड जुटाया है। इससे पहले उन्होंने अपनी पहली कंपनी AppDynamics को 2017 में Cisco को भारी-भरकम कीमत पर बेचा था।
जब 'रिटायरमेंट' से हो गए बोर!
पहली कंपनी बेचने के बाद ज्योति वर्ल्ड टूर पर निकल गए। उन्होंने सब कुछ ट्राई किया, लेकिन उन्हें एहसास हुआ कि 'लोग कहते हैं रिटायरमेंट के बाद वो करेंगे जो उन्हें पसंद है। मैंने खुद से पूछा- क्या मुझे सारा दिन गोल्फ खेलना या बीच पर बैठना पसंद है? जवाब था- नहीं! मुझे तो कंपनियां बनाना पसंद है।' बस, फिर क्या था? रिटायरमेंट छोड़कर वो वापस आए और Harness शुरू कर दी।
Harness क्या करती है?
ज्योति का मानना है कि कोड लिखना सिर्फ 30% काम है। असली सिरदर्दी तो बाकी का 70% काम है-यानी उस कोड को टेस्ट करना और बिना किसी एरर के लाइव करना। उनकी कंपनी Harness इसी 'सिरदर्दी' को AI के जरिए आसान बनाती है।












Click it and Unblock the Notifications