Who is Annaya Negi? संसद में ऐसा क्‍या बोलीं, जिसने जीता सबका दिल, देखें Viral Video

Who is Annaya Negi : संसद के संविधान हॉल में भाषण देते हुए एक छात्रा का भाषण जमकर वायरल हो रहा है। डॉ. बी.आर. अंबेडकर के विचारों पर केंद्रित उनके इस वक्तव्य की वीडियो फुटेज वायरल होने के बाद छात्रा जमकर सुर्खियों में आ चुकी हैं।

संसद में स्‍पीकर समेत अन्‍य उपस्थिति लोगों के सामने छात्रा ने पूरा भाषण प्रभावशाली अंदाज में अंग्रेजी में दिया और बीच-बीच में हिंदी लाइनें बोलती नजर आईं। अपने सशक्त संबोधन से श्रोताओं को काफी प्रभावित किया। आइए जानते हैं कौन हैं ये छात्रा और इसने संसद के हॉल में ऐसा क्‍या भाषण दिया जिसके कारण ये छात्रा रातोंरात सेलिब्रेटी जैसी पॉपुलर हो गई हैं।

Who is Annaya Negi

कौन ये छात्रा अनन्‍या नेगी?

संसद के संविधान भवन में डॉ बी आर अंबेडकर पर प्रभावशाली भाषण देने वाली छात्रा का नाम अनन्‍या नेगी है। हिमाचल की मूल निवासी अनन्‍या नेगी जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की स्‍टूडेंट हैं और युवा संसद में युवा मामलों का प्रतिनिधित्व करने संसद पहुंची थीं।

अन्‍यन्‍या नेगी ने प्रभावशाली अंदाज से जीता दिल

अन्‍यन्‍या नेगी वायरल वीडियो में भारतीय परिधान साड़ी में नजर आर रही हैं। आत्मविश्वास और दृढ़ता के साथ अंबेडकर के समानता, न्याय और एकता के दृष्टिकोण को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती दिखाई दीं, जिससे उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया।

'हम भारत के लोग हैं..."

अपने भाषण के दौरान, अनन्या ने देश की एकजुटता पर बल देते हुए कहा, "हम भारत के लोग हैं, न कि हम हिंदू, मुसलमान, पंजाबी, सिख और तमिल हैं। हम भारत के लोग हैं।" उन्होंने भारतीय संविधान की मूल भावना को बड़े ही स्पष्ट शब्दों में समझाया और विविधता में एकता का संदेश दिया।

'मैं एक ऐसा राष्ट्र देख रही हूं, जिसे..."

भारत के भविष्य को लेकर अनन्‍या ने जोश भरे अंदाज में कहा, "आज, भारत की संसद में खड़े होकर केवल इतिहास द्वारा गढ़ा गया राष्ट्र नहीं देख रही हूं, देवियों और सज्जनों, मैं एक ऐसा राष्ट्र देख रही हूं, जिसे एक विजन के लिए बनाया गया।" अनन्या ने एक ऐसे भारत की परिकल्पना की जहां विविध वर्गों के लोग न केवल प्रतिस्पर्धा, बल्कि सामूहिक योगदान और बड़े उद्देश्यों के लिए एकजुट हों।

सिर पर बरसें यदि ज्वालाएं...अटल बिहारी की कविता से समाप्‍त की स्‍पीच

अनन्या ने अपना प्रेरक भाषण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रसिद्ध पंक्तियों के साथ संपन्न किया: "बाधाएं आती हैं आएं, घिरें प्रलय की घोर घटाएं, पांव के नीचे अंगारे, सिर पर बरसें यदि ज्वालाएं, निज हाथों से हंसते-हंसते, आग लगाकर जलना होगा। कदम मिलाकर चलना होगा।" उनका संबोधन "जय हिंद, जय भारत" के उद्घोष के साथ समाप्त हुआ। संसद भवन के बाहर भी अनन्या के इस भाषण को ज़बरदस्त सराहना मिली है। यही वजह है कि उनकी स्पीच का ये वीडियो वायरल हो रहा है और खूब पसंद किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+