Aarohi Reddy कौन हैं? ₹40 लाख पैकेज वाले लड़के के शादी प्रपोजल को मारी लात, Rahul Gandhi बने बड़ी वजह?
Aarohi Reddy Rahul Gandhi Controvercy: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कथित शादी के प्रस्ताव की कहानी चर्चा में है। दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक की आरोही रेड्डी (Aarohi Reddy) नाम की एक लड़की ने सालाना ₹40 लाख पैकेज वाले एक युवक का शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया। इसके पीछे कांग्रेस नेता राहुल गांधी बड़ी वजह बने।
हालांकि, इस वायरल दावे से जुड़ी तस्वीर और सोशल मीडिया अकाउंट की प्रामाणिकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि आखिर आरोही है कौन? राहुल गांधी कैसे वजह?

क्यों ठुकराया प्रपोजल? राहुल गांधी का क्या कनेक्शन?
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के मुताबिक, आरोही रेड्डी को हाल ही में एक युवक से शादी का प्रस्ताव मिला था। पोस्ट में दावा किया गया कि युवक देखने में अच्छा था, उसका सालाना पैकेज करीब ₹40 लाख था और वह एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता था। इसके बावजूद आरोही ने कथित तौर पर इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। वजह के तौर पर युवक की राजनीतिक पसंद को बताया गया। दावा है कि युवक ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपना 'रोल मॉडल' बताया था। आरोही के नाम से किए गए एक पोस्ट में इसी बात को रिश्ते को ठुकराने की वजह बताया गया। पोस्ट में यह भी कहा गया कि उनके लिए पैसा, शक्ल-सूरत और करियर से ज्यादा महत्वपूर्ण देश और धर्म है।
'शादी के बाद सोच बदल सकती थीं', DM में मिला जवाब
23 अगस्त को आरोही रेड्डी के नाम से एक और पोस्ट वायरल हुआ। इसमें कथित तौर पर एक यूजर के DM का जिक्र करते हुए कहा गया कि उन्हें सिर्फ इसलिए रिश्ता नहीं ठुकराना चाहिए था क्योंकि लड़का राहुल गांधी को पसंद करता है। पोस्ट में कथित संदेश के हवाले से कहा गया कि शादी के बाद वह अपने पति की सोच बदल सकती थीं। इसके जवाब में आरोही के नाम से दावा किया गया कि जीवनसाथी चुनने के मामले में राजनीतिक विचारधारा और व्यक्तिगत मूल्य उनके लिए महत्वपूर्ण हैं।
₹40 लाख पैकेज से ज्यादा 'रोल मॉडल' का सवाल?
वायरल पोस्ट का सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला हिस्सा युवक की कथित ₹40 लाख सालाना सैलरी है। सोशल मीडिया पर इसी को लेकर मीम्स और प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। कई यूजर्स ने इसे '₹40 लाख का पैकेज बनाम राजनीतिक विचारधारा' के तौर पर पेश किया।
Who Is Aarohi Reddy: कौन हैं आरोही रेड्डी?
आरोही रेड्डी नाम से सोशल मीडिया पर एक अकाउंट मौजूद है, जहां राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी पोस्ट दिखाई देती हैं। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता कि वायरल शादी की कहानी पोस्ट करने वाला अकाउंट वास्तव में उसी व्यक्ति का है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है। खास बात यह है कि संबंधित अकाउंट की पोस्टों में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को लेकर नकारात्मक रुख दिखाई देता है। इसलिए वायरल दावे को राजनीतिक संदर्भ में भी देखा जा रहा है। आरोही रेड्डी के X अकाउंट पर लगी प्रोफाइल फोटो AI से बनाई गई है। इसकी जांच AI टूल्स से की गई, उसके बाद यह नतीजे सामने आया।
क्या सच में राहुल गांधी की वजह से रिश्ता ठुकराया?
फिलहाल इसे सोशल मीडिया पर किए गए दावे के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। कथित पोस्ट में राहुल गांधी को युवक का 'रोल मॉडल' बताए जाने और इसी वजह से रिश्ता ठुकराने की बात कही गई है, लेकिन युवक की पहचान, शादी के प्रस्ताव और ₹40 लाख के पैकेज की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है। इसलिए वायरल कहानी को तथ्य के तौर पर पेश नहीं किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
