नए साल पर कार खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! ये कंपनी खुद भरेगी आपकी 6 महीने की EMI
वोक्सवैगन इंडिया ने नए साल के जश्न को दोगुना करने के लिए खास 'ऑफर लॉन्च किया है। इस स्कीम के तहत कंपनी अपनी पॉपुलर SUV टाइगुन (Taigun) और सेडान Virtus खरीदने वाले ग्राहकों को शुरुआती 6 महीनों की EMI फ्री दे रही है।
इसका मतलब यह है कि अगर आप लोन पर कार खरीदते हैं, तो पहले 6 महीनों की किस्त का बोझ आपके बजाय खुद कंपनी (OEM) उठाएगी। यह ऑफर उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो भारी डाउनपेमेंट के बाद शुरुआती किस्तों के तनाव से बचना चाहते हैं।

Taigun और Virtus पर मिल रही ₹1.55 लाख तक की भारी छूट
सिर्फ फ्री EMI ही नहीं, बल्कि कंपनी इन दोनों मॉडल्स पर तगड़ा कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। Volkswagen Virtus के टॉपलाइन (Topline 1.0L AT) वेरिएंट पर ग्राहकों को कुल ₹1.55 लाख तक के फायदे मिल रहे हैं।
वहीं, Volkswagen Taigun के हाईलाइन और जीटी प्लस स्पोर्ट्स वेरिएंट्स पर 1 लाख तक की सीधी बचत हो रही है। इसके अलावा, पुराने कार को एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को ₹50,000 तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है, जिससे नई कार की कीमत काफी कम हो जाती है।
5-स्टार सेफ्टी और दमदार इंजन का बेजोड़ संगम
वोक्सवैगन टाइगुन को भारत की सबसे सेफ कारों में गिना जाता है। इस कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी दोनों के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है। इंजन की बात करें तो टाइगुन दो विकल्पों में आती है: 1.0L TSI इंजन (115 HP) और 1.5L TSI EVO इंजन (150 HP)।
इसके जीटी प्लस स्पोर्ट वेरिएंट में ग्राहकों को रेड 'जीटी' लोगो, ब्लैक एलईडी हेडलैंप और इंटीरियर में रेड स्टिचिंग के साथ प्रीमियम ब्लैक लेदर सीट्स जैसे धांसू फीचर्स मिलते हैं, जो इसे सड़क पर एक स्पोर्टी लुक देते हैं।
CSD कैंटीन में ₹2.6 लाख तक की महाबचत
भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों के लिए यह कार और भी सस्ते दाम पर उपलब्ध है। नए GST नियमों और CSD (Cantt Stores Department) के विशेष लाभ के चलते, टाइगुन के बेस वेरिएंट (1L Comfortline) की कैंटीन कीमत घटकर मात्र ₹8.81 लाख रह गई है, जबकि इसकी शोरूम कीमत ₹11.41 लाख है। इस तरह CSD के जरिए कार खरीदने पर जवानों को लगभग ₹2.6 लाख की सीधी बचत हो रही है। बाजार में इस कार का कड़ा मुकाबला हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी कारों से है।












Click it and Unblock the Notifications