फिल्टर हटते ही खुली 'डिजिटल खूबसूरती' की पोल, लाइव सेशन में हुआ ऐसा 'कांड' कि आप सोच नहीं सकते
Viral Video: डिजिटल दुनिया में खूबसूरती अब सिर्फ मेकअप या कैमरे तक सीमित नहीं रही है बल्कि एक क्लिक में बदल जाने वाले फिल्टर पर टिकी है। सोशल मीडिया पर दिखने वाली परफेक्ट स्किन, बड़ी-बड़ी आंखें और तराशी हुई जॉलाइन अक्सर टेक्नोलॉजी का कमाल होती हैं, हकीकत नहीं।
चीनी कंटेंट क्रिएटर के लाइव सेशन में हुआ ऐसा कांड
हाल ही में एक चीनी कंटेंट क्रिएटर के लाइव सेशन के दौरान जब अचानक ब्यूटी फिल्टर हट गया तो कुछ सेकंड के उस अनफिल्टर्ड पल ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी। ये घटना सिर्फ एक तकनीकी गड़बड़ी नहीं थी बल्कि डिजिटल ब्यूटी स्टैंडर्ड और ऑनलाइन इमेज के दबाव पर बड़ा सवाल बनकर सामने आई है।

लाइव सेशन के दौरान ब्यूटी फिल्टर खराब हो गया
दरअसल आज के डिजीटल युग में बिना फिल्टर वाली असलियत का एक पल भी चौंकाने वाला लग सकता है। एक चीनी कंटेंट क्रिएटर को ये बात तब पता चली जब एक लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान उसका ब्यूटी फिल्टर खराब हो गया। उस पल के वीडियो क्लिप वायरल होते ही डिजिटल ब्यूटी स्टैंडर्ड और ऑनलाइन परफॉर्मेंस के दबाव के बारे में बातचीत शुरू हो गई है।
वीडियो में चीनी इन्फ्लुएंसर के छूटे पसीने
आपको बता दें कि जब वीडियो से फिल्टर अचानक हट जाता है तो वह चीनी इन्फ्लुएंसर एक रूटीन लाइव सेशन होस्ट करती हुई दिखाई देती है। ये बदलाव हल्का लेकिन ध्यान देने लायक था। चिकनी, पोर्सिलेन जैसी स्किन की जगह नैचुरल टेक्सचर और हल्का रंग नजर आने लगता है।
क्या हुआ था कंटेंट क्रिएटर के साथ?
-उस चीनी इन्फ्लुएंसर की आंखें छोटी दिखती हैं, उसकी जॉलाइन नरम दिखती है और उसके फीचर रोजमर्रा की असलियत के ज्यादा करीब होते हैं जबकि उससे पहले तक लोग स्टाइलिश गुड़िया जैसे वर्शन को देख रहे थे।
-कुछ ही सेकंड में, वीडियो का फिल्टर फिर से एक्टिवेट हो जाता है, जिससे उस इंफ्लुएंसर की आंखें बड़ी हो जाती हैं, शेप शार्प हो जाता है और हल्की चमक वापस आ जाती है। हालांकि वो महिला शांत रहती है। वह अपने बाल ठीक करती है, कैमरे पर मुस्कुराती है और ऐसे चलती रहती है जैसे कुछ अजीब हुआ ही न हो।
A Chinese female streamer reportedly lost 140,000 followers after the beauty filter she was using suddenly malfunctioned during a live stream and revealed her real face 😶 pic.twitter.com/AvlC8fC2JG
— Clown World ™ 🤡 (@ClownWorld) February 16, 2026
इंफ्लुएसर के 1.4 लाख फॉलोअर्स हुए कम
एक्स और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रहे पोस्ट में दावा किया गया है कि इस गड़बड़ी के तुरंत बाद उनके लगभग 1.4 लाख फॉलोअर्स कम हो गए हैं। हालांकि सही आंकड़े को अलग से वेरिफाई नहीं किया गया है लेकिन इस दावे को बड़े पैमाने पर दोहराया गया है, जिससे विवाद और बढ़ गया है।
वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर छेड़ दी है बहस
-इस घटना ने चीन की तेजी से बढ़ती लाइवस्ट्रीमिंग इंडस्ट्री में ब्यूटी फिल्टर के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल पर बहस फिर से शुरू कर दी है। कई क्रिएटर्स Douyin जैसे प्लेटफॉर्म पर घंटों ब्रॉडकास्ट करते हैं, ऑडियंस से बातचीत करते हैं, परफॉर्म करते हैं या बहुत ज्यादा कॉम्पिटिटिव डिजिटल स्पेस में प्रोडक्ट्स को प्रमोट करते हैं।
-आंखों को बड़ा करने, स्किन को स्मूद करने और चेहरे की बनावट को बेहतर बनाने वाले फिल्टर स्टैंडर्ड टूल बन गए हैं, जिन्हें अक्सर एंगेजमेंट पाने के लिए जरूरी माना जाता है।
फिल्टर और असली जिंदगी में बहुत फर्क होता है
-इस वायरल क्लिप ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाली छवि और असल जिंदगी के बीच बड़ा फर्क हो सकता है। फिल्टर की वापसी के साथ भले ही सब कुछ सामान्य दिखने लगा लेकिन उस छोटे से पल ने य सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या डिजिटल परफेक्शन की यह दौड़ वाकई जरूरी है?
-तेजी से बढ़ती लाइवस्ट्रीमिंग इंडस्ट्री में जहां एंगेजमेंट ही पहचान बनाता है, वहां फिल्टर एक टूल से बढ़कर जरूरत बन चुके हैं। मगर ये घटना याद दिलाती है कि असलियत कभी भी सामने आ सकती है और शायद वही सबसे सच्ची होती है।












Click it and Unblock the Notifications