Viral Video: 'कांग्रेस अपने चमचों से प्रोपेगेंडा चलवाएं', इन्फ्लुएंसर ने PM मोदी को बदनाम करने का ऑफर ठुकराया
Video Viral Influencer Preeti: सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर प्रीती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुलासा कर रही है कि कैसे कांग्रेस की कथित PR टीम ने उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 को बदनाम करने के लिए पेड कंटेंट बनाने का ऑफर दिया। इंफ्लुएंसर ने इस ऑफर को सिरे से ठुकरा दिया और कहा, 'कांग्रेस अब तो हद कर रही है - अपने चमचों से प्रोपेगेंडा चलवाए!' आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा?

Galgotias University Controversy: क्या है पूरा मामला?
फरवरी 2026 में दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट (PM मोदी द्वारा उद्घाटित) में गलगोटियास यूनिवर्सिटी(Galgotias University) का स्टॉल विवादों में घिरा। यूनिवर्सिटी ने एक रोबोटिक डॉग ('ओरियन') को अपने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा विकसित भारतीय इनोवेशन बताकर दिखाया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे चीनी कंपनी Unitree Robotics का कमर्शियल मॉडल Go2 (कीमत ₹2-3 लाख) बताया। यूनिवर्सिटी को स्टॉल खाली करने के लिए कहा गया, और यह घटना राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'शर्मनाक' बताई गई। विपक्षी नेता राहुल गांधी ने इसे 'डिसऑर्गनाइज्ड PR स्पेक्टेकल' कहा, जहां चीनी प्रोडक्ट्स दिखाकर भारतीय डेटा को बेचा जा रहा है। इसी विवाद को लेकर कई क्रिएटर्स ने यूनिवर्सिटी की 'मूर्खता' या 'फेक इनोवेशन' पर वीडियो बनाए।
Influencer Expose Congress: इंफ्लुएंसर का खुलासा
एक इंफ्लुएंसर (वीडियो में लड़की) ने बताया कि गलगोटियास यूनिवर्सिटी पर आलोचनात्मक रील बनाने के बाद उसे कांग्रेस की PR टीम से कॉल/मैसेज आए। इंफ्लुएंसर ने बताया कि ऑफर दिया कि AI समिट (AI Impact Summit) में 'पैसा बर्बाद' और 'ये सिर्फ PM मोदी का PR स्टंट है' वाला मैसेज देकर वीडियो बनाओ। वायरल वीडियो में इंफ्लुएंसर ने रिएक्शन देते हुए कहा कि 'अब तो हद हो गई! कांग्रेस कम से कम अपने लॉयल चमचों को ही मैसेज करती। गलगोटियास की गलती से पूरे AI समिट को बदनाम करने का प्रोपेगेंडा चला रहे हैं, जैसे वहां कोई इनोवेशन था ही नहीं!' उसने आगे कहा कि वह पॉजिटिव कंटेंट बनाती है, ऐसे ऑफर ठुकरा दिए और लोगों को सच बताने की अपील की।
Congress Propaganda Expose: सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है?
एक यूजर ने कहा कि सारे लोग कांग्रेसी नहीं होते जो चंद पैसों के लिए अपना ईमान बेच दे और देश को भी बेच दे। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपदा में अवसर की तलाश में कांग्रेसी, तार से गिरे खजूर पर हमें नहीं लटकना है, बोल दो न। एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा कि कांग्रेस की हालत इतनी बुरी हो गई है की गलत-गोटिया का सहारा लेना पड़ा! कई यूजर्स का कहना है कि AI समिट में निवेश, पार्टनरशिप और ग्लोबल AI डिस्कशन सफल रहे, लेकिन कांग्रेस इसे बदनाम करने की कोशिश कर रही है।
यह घटना राजनीतिक प्रोपेगेंडा और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के इस्तेमाल पर नई बहस छेड़ रही है। इंफ्लुएंसर का स्टैंड कई लोगों को पसंद आया - 'सच बोलने की हिम्मत' की तारीफ हो रही है!
नोट- वनइंडिया हिंदी इस वायरल वीडियो पर दावा नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications