'अपने शरीर को नजरअंदाज न करें', एक तिल कैसे बना 26 साल की इन्फ्लुएंसर की मौत की वजह? 4 साल तक लड़ी

Alondra Sierra Death: कभी सोचा है, आपकी हंसती-खेलती जिंदगी में अचानक दबे पांव मौत की एंट्री हो जाए। कुछ ऐसा ही हुआ 26 साल की टिकटॉक इन्फ्लुएंसर अलॉन्ड्रा सिएरा के साथ। एक छोटा सा तिल, जो बन गया जानलेवा। 4 साल मौत से जंग के बीच इन्फ्लुएंसर ने दमतोड़ दिया।

मरने से पहले इन्फ्लुएंसर ने एक वीडियो शेयर करके लोगों को चेतावनी दी। कहा कि शरीर में छोटे-से बदलाव को कभी नजरअंदाज न करें। उनकी कहानी युवाओं के लिए एक सशक्त सबक है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आखिर कौन है ये इन्फ्लुएंसर? कैसे हुई खौफनाक मौत?

texas-alondra-sierra-death-reason

एक छोटा सा तिल, जो बन गया जानलेवा

2019 में, जब अलॉन्ड्रा सिर्फ 19 साल की थीं, तब उन्होंने अपने माथे पर एक नया तिल (फ्रेकल) उभरते देखा। शुरू में यह हल्का सुनहरा था, लेकिन तेजी से बढ़ने लगा और रंग गहरे वाइन रेड में बदल गया। आकार अनियमित हो गया, किनारे असाफ हो गए। अलॉन्ड्रा ने कभी सोचा भी नहीं था कि यह स्किन के सबसे खतरनाक कैंसर 'मेलानोमा' का लक्षण हो सकता है। तीन साल तक यह अनदेखा रहा। 2022 में, जब वे 22 साल की थीं, तब जांच करवाई तो पता चला कि कैंसर काफी बढ़ चुका है।

texas-alondra-sierra-death

अपने टिकटॉक वीडियो में उन्होंने बताया कि मेरी कहानी 2019 में शुरू हुई। मेरे सिर के आगे वाले हिस्से पर एक छोटा सा तिल बनने लगा। यह बहुत तेजी से बढ़ा। रंग हल्के से गहरे में बदल रहा था। उन्होंने जलन, खुजली, थकान और बिना कारण वजन घटने जैसे लक्षण भी महसूस किए, लेकिन कैंसर की आशंका नहीं हुई।

texas-alondra-sierra-death

What Is Melanoma Skin Cancer: क्या है मेलानोमा? स्किन का सबसे घातक कैंसर

मेलानोमा मेलानोसाइट्स नामक कोशिकाओं में होता है, जो स्किन को रंग देते हैं। यह तेजी से बढ़ता है और शरीर के अन्य हिस्सों में मेटास्टेसिस (फैलाव) कर सकता है। अमेरिका में हर साल हजारों मौतें इससे होती हैं। यह 30 साल से कम उम्र की युवा महिलाओं में आम कैंसरों में शामिल है और बढ़ता जा रहा है।

texas-alondra-sierra-death

ABCDE नियम (स्किन विशेषज्ञों द्वारा सुझाया गया) से आसानी से पहचान सकते हैं-

  • A (Asymmetry): विषमता- आधा हिस्सा दूसरे से अलग।
  • B (Border): अनियमित किनारे।
  • C (Color): एक से ज्यादा रंग (काला, भूरा, लाल, सफेद)।
  • D (Diameter): 6 मिमी से बड़ा (पेंसिल के इरेजर जितना)।
  • E (Evolving): बदलता आकार, रंग या लक्षण।
texas-alondra-sierra-death

अलॉन्ड्रा के तिल में ये सभी लक्षण थे, लेकिन शुरुआती जांच न होने से कैंसर फैल गया।

4 साल की जद्दोजहद: सर्जरी, इम्यूनोथेरेपी, रेडिएशन

न्यूयार्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, डायग्नोसिस के बाद अलॉन्ड्रा ने लड़ाई शुरू की। कई सर्जरी हुईं, स्किन ग्राफ्ट, टिश्यू एक्सपैंडर्स लगे। इम्यूनोथेरेपी, रेडिएशन और अन्य उपचार आजमाए। लेकिन 2024 में पता चला कि कैंसर पूरे शरीर में फैल चुका है। खोपड़ी, रीढ़ की हड्डी, पेल्विस, पसलियां, पीठ, पेट और बाद में मस्तिष्क तक। जनवरी 2026 में उन्होंने बताया कि इम्यूनोथेरेपी काम नहीं कर रही।

texas-alondra-sierra-death

जून में परिवार ने मस्तिष्क के रेडिएशन उपचार की जानकारी दी। आखिरकार 17 जुलाई को वे घर पर परिवार के साथ अपनी अंतिम सांस ले गईं।

Who Was Alondra Sierra: अलॉन्ड्रा सिएरा कौन थीं?

texas-alondra-sierra-death

मेक्सिको से टेक्सास आईं अलॉन्ड्रा सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं। उन्होंने टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर लाखों लोगों तक अपनी कहानी पहुंचाई। कैंसर से लड़ते हुए भी वे जागरूकता का मिशन चलाती रहीं। 2024 में कॉलेज ग्रेजुएशन किया, उसी साल कैंसर फैलाव का पता चला। मार्च 2026 में 23 साल अमेरिका में रहने के बाद अमेरिकी नागरिकता मिली। व्हीलचेयर पर बैठकर उन्होंने यह सपना पूरा किया। उन्होंने UV किरणों के खतरे पर जोर दिया। सूरज की रोशनी के अलावा नेल लैंप, टैनिंग बेड और आर्टिफिशियल UV स्रोतों से बचाव की सलाह दी। सनब्लॉक, पूरे शरीर की जांच और नियमित डॉक्टर विजिट को बढ़ावा दिया।

मौत से पहले क्या कहा? लास्ट मैसेज क्या था?

मई 2026 में मेलानोमा अवेयरनेस मंथ पर उन्होंने वीडियो पोस्ट किया कि काश यह महीना जश्न का होता, लेकिन मेरे लिए यह जीने की जद्दोजहद का महीना है। कई लोगों के लिए यह बस एक महीना है, मेरे लिए रोकथाम, जागरूकता और जीवन-मरण का सवाल है। उन्होंने कहा कि स्किन का कैंसर आपकी उम्र या सेहत की परवाह नहीं करता। असहज महसूस करें, जांच करवाएं। पूरी स्किन जांच करवाएं। सिर से लेकर कान के पीछे, पीठ, स्तन, पैर, जननांगों तक। हर इंच मायने रखता है।

क्यों बढ़ रहा है युवाओं में मेलानोमा?

  • बढ़ती UV एक्सपोजर (सनबाथिंग, टैनिंग बेड)।
  • जेनेटिक फैक्टर्स।
  • कम जागरूकता और देरी से जांच।
  • गहरे रंग की स्किन वालों में भी हो सकता है, हालांकि गोरी स्किन वालों में ज्यादा रिस्क।

भारत में भी स्किन कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। गर्म जलवायु, प्रदूषण और UV किरणें खतरा बढ़ाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+