Video: कभी नहीं देखा होगा इतना खौफनाक भूकंप! रूस में 8.8 तीव्रता की तबाही के वीडियो में दिखा डर का मंजर
Earthquake in Russia: रूस के सुदूर पूर्वी कामचटका प्रायद्वीप (Kamchatka Peninsula) में बुधवार को 8.8 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) के कई इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, अगले कुछ घंटों के भीतर रूस और जापान के तटीय क्षेत्रों में विनाशकारी सुनामी लहरें पहुंच सकती हैं।
USGS ने बताया कि यह भूकंप सतह से महज 19.3 किलोमीटर (12 मील) की उथली गहराई पर आया और इसका केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क से लगभग 125 किमी (80 मील) पूर्व-दक्षिणपूर्व में, अवाचा खाड़ी के पास स्थित था। पहले इस भूकंप की तीव्रता 8.0 बताई गई थी, जिसे बाद में संशोधित कर 8.8 कर दिया गया।

फर्नीचर बुरी तरह हिलता नजर आया
इस क्षेत्र से सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें इमारतों के अंदर तेज झटके महसूस होते दिख रहे हैं। एक वीडियो में एक अपार्टमेंट के अंदर रखा फर्नीचर बुरी तरह हिलता नजर आ रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में वह पल रिकॉर्ड हुआ है जब रूस के एक भूकंपीय केंद्र ने झटकों को महसूस करते हुए अलार्म बजाया।
रूस में 8.8 तीव्रता की तबाही के वीडियो में दिखा डरावना मंजर
Whoahhhhh! Videos showing the shaking from the M8.7 earthquake that hit off the coast of Kamchatka, Russia 😱👀😱 pic.twitter.com/Q5dYAstWil
— Volcaholic 🌋 (@volcaholic1) July 30, 2025
Doctors in Kamchatka kept calm during the powerful quake — and never stopped the surgery.
— Chaudhary Parvez (@ChaudharyParvez) July 30, 2025
The patient is doing well, according to the Health Ministry#China #Tsunami #Earthquake #Russia #Hawaii #Japan #Sismo #Temblor #Tsunamiwarning #揺れ #地震 pic.twitter.com/fWiVKfxNbt
🚨🇷🇺#BREAKING | NEWS ⚠️
— Todd Paron🇺🇸🇬🇷🎧👽 (@tparon) July 30, 2025
Massive 8.0 ⚡️Magnitude earthquake has struck in Russia watching for tsunami warning in Guam and Hawaii possible. pic.twitter.com/qyXoAGYyGj
Horrible, Another video showing the M8.8 earthquake that hit off the coast of Kamchatka, Russia
— Sumit (@SumitHansd) July 30, 2025
Hawaii, Alaska, Japan has been issued a tsunami warning following Russia earthquake.#earthquake #tsunami #Russia #Japan #Hawaii #Alaska pic.twitter.com/IGbGHtUwNV
🚨#BREAKING: Watch as footage captures the moment the powerful 8.0 earthquake was detected by seismic sensors in Russia, with alarms blaring across monitoring stations. In response, the Tsunami Warning Center has issued an alert for Russia's Far East, while Hawaii have been… pic.twitter.com/STWS5rGkqi
— R A W S A L E R T S (@rawsalerts) July 30, 2025
एक अन्य फुटेज में एक इमारत जोर से हिलती दिखाई दे रही है, लेकिन अब तक किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
अलास्का समेत कई इलाकों के लिए सुनामी का अलर्ट
अमेरिकी अधिकारियों ने अलास्का समेत कई इलाकों के लिए भी सुनामी की चेतावनी जारी की है। जापान मौसम एजेंसी (JMA) ने कहा है कि वहां तीन मीटर (लगभग 9.8 फीट) तक ऊंची लहरें उठने की आशंका है। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि ये लहरें जापान के प्रशांत तटीय क्षेत्रों तक सुबह 10:00 से 11:30 बजे (01:00-02:30 GMT) के बीच पहुंच सकती हैं।
टेलीग्राम पर जारी एक वीडियो संदेश में कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने कहा कि, 'आज का भूकंप बेहद गंभीर था और यह दशकों में आए सबसे शक्तिशाली झटकों में से एक था।' उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन एक किंडरगार्टन को नुकसान पहुंचा है।
सखालिन क्षेत्र के गवर्नर वालेरी लिमारेंको ने बताया कि भूकंप के बाद सुनामी खतरे के चलते दक्षिणी कामचटका के छोटे शहर सेवेरो-कुरिल्स्क को खाली कराया जा रहा है।
रूस के आपातकालीन सेवा मंत्रालय की कामचटका शाखा के अनुसार, तट पर करीब 32 सेंटीमीटर (1 फुट) ऊंची लहरें पहुंच सकती हैं। वहीं, अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने भी रूस, जापान और अन्य प्रशांत तटीय क्षेत्रों में 'खतरनाक सुनामी लहरों' की आशंका जताई है। इसके अलावा गुआम और माइक्रोनेशिया जैसे अमेरिकी द्वीपों पर भी अलर्ट जारी किया गया है।
कामचटका में आते हैं अक्सर बड़े भूकंप
गौरतलब है कि कामचटका और रूस का यह सुदूर पूर्वी क्षेत्र प्रशांत महासागरीय 'रिंग ऑफ फायर' (Ring of Fire) पर स्थित है। यह जियोलॉजिकल एक्टिव रीजन माना जाता है। यहां अक्सर बड़े भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियां देखी जाती हैं।
अब तक के 5 सबसे खतरनाक भूकंप (रिकॉर्ड किए गए):
1. चिली (1960) - 9.5 तीव्रता
दुनिया का सबसे शक्तिशाली भूकंप अब तक चिली में 22 मई 1960 को आया था। इसे ग्रेट चिली या वाल्दिविया भूकंप भी कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 9.5 मापी गई थी। इस कुदरती आपदा में हजारों लोगों की मौत हुए जबकि लाखों लोग बेघर हो गए थे।
2. अलास्का, USA (1964) - 9.2 तीव्रता
28 मार्च 1964 को अलास्का में आए इस भूकंप को ग्रेट अलास्का या गुड फ्राइडे भूकंप कहा जाता है। इसकी तीव्रता 9.2 थी। इस हादसे में 130 से अधिक लोगों की मौत हुई और करीब 2.3 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था।
3. सुमात्रा, इंडोनेशिया (2004) - 9.1-9.2 तीव्रता
26 दिसंबर 2004 को इंडोनेशिया के सुमात्रा तट पर आया यह भूकंप रिक्टर स्केल पर 9.1-9.2 तीव्रता का था। इसके बाद आई सुनामी ने हिंद महासागर के कई देशों में भारी तबाही मचाई थी।
4. जापान (2011) - 9.1 तीव्रता
11 मार्च 2011 को जापान के तोहोकू क्षेत्र में आए इस भूकंप को ग्रेट तोहोकू भूकंप कहा जाता है। यह 9.1 तीव्रता का था और इसके बाद आई सुनामी में लाखों लोग बेघर हुए।
5. कामचटका, रूस (1952) - 9.0 तीव्रता
साल 1952 में रूस के सुदूर पूर्वी इलाके कामचटका प्रायद्वीप में रिक्टर स्केल पर 9.0 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था। यह रूस के इतिहास का सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इस घटना में सुनामी ने भी तबाही मचाई।












Click it and Unblock the Notifications