Rating नहीं, अब सीधे टक्कर! टाटा मोटर्स ने ट्रक से भिड़ा दी अपनी नई Punch, एक्सीडेंट के बाद का मंजर वायरल
Tata Punch Facelift Crash Test: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे पसंदीदा छोटी SUV टाटा पंच (Punch Facelift) को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। टाटा मोटर्स अपनी गाड़ियों को सुरक्षित बनाने के लिए नए-नए और कड़े टेस्ट कर रही है। हाल ही में टाटा सिएरा के क्रैश टेस्ट के बाद, अब कंपनी ने अपनी नई टाटा पंच (Punch Facelift) की मजबूती परखने के लिए उसे सीधे एक बड़े टाटा ट्रक से टकरा दिया।
यह टेस्ट यह दिखाने के लिए किया गया कि असल जिंदगी में अगर कभी किसी बड़े वाहन से टक्कर हो जाए, तो यह छोटी SUV कितनी सुरक्षित रहेगी।

कैसे हुआ यह खतरनाक टेस्ट
इस टेस्ट के लिए गहरे पीले (Caramel) रंग की नई टाटा पंच को चुना गया। कार के अंदर चार पुतले बिठाए गए, जिनमें दो बड़े इंसान और दो बच्चे थे। इन पुतलों में सेंसर लगाए गए थे ताकि चोट का सही अंदाजा मिल सके। पूरी तैयारी के बाद, टाटा पंच को 50 किमी/घंटा की रफ्तार से सीधे एक खड़े हुए भारी-भरकम टाटा ट्रक (LPT मॉडल) से भिड़ा दिया गया।
टक्कर के बाद क्या हुआ
जैसे ही कार ट्रक से टकराई, इसके एयरबैग्स पलक झपकते ही खुल गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खड़ा हुआ ट्रक भी थोड़ा पीछे की तरफ खिसक गया। कार का अगला हिस्सा (बोनट) पूरी तरह पिचक गया, जिसने टक्कर के झटके को खुद पर झेल लिया। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि कार का मुख्य हिस्सा (कैबिन), जहाँ यात्री बैठते हैं, उसे कोई नुकसान नहीं पहुँचा। वह अपनी जगह पर बिल्कुल सुरक्षित बना रहा।
टाटा मोटर्स ने पुष्टि की कि एक्सीडेंट के तुरंत बाद कार के सभी दरवाजे अपने आप अनलॉक हो गए और आसानी से खुल गए। इसका मतलब है कि अगर कोई असली हादसा होता, तो यात्री बिना फंसे कार से बाहर निकल सकते थे। कंपनी के अनुसार, यह टेस्ट उम्मीद से कहीं बेहतर रहा और इसने साबित कर दिया कि टाटा पंच सड़क पर चलने वाले लोगों को हर स्थिति में सुरक्षा का भरोसा देती है।
कितनी है कीमत?
दिल्ली में इसकी शुरुआती कीमत 5.59 लाख रुपये(एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस अपडेट में न केवल कार का लुक बदला है, बल्कि इसमें पहले से ज्यादा फीचर्स और एक नया पावरफुल इंजन भी जोड़ा गया है।
इंजन और परफॉरमेंस
टाटा ने इस बार पंच को चलाने के शौकीनों के लिए खास इंजन दिया है। इसमें अब एक नया 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजनमिलता है, जो 118bhp की शानदार पावर पैदा करता है। इसके अलावा, पुराने 1.2 लीटर इंजन का विकल्प भी मौजूद है। ग्राहकों को अपनी पसंद के अनुसार मैन्युअल, ऑटोमैटिक (AMT) और CNGके विकल्प भी मिलेंगे।
नया डिजाइन और लुक
2026 टाटा पंच का लुक अब पहले से ज्यादा प्रीमियम हो गया है। इसके आगे और पीछे के बंपर को नया डिजाइन दिया गया है। कार में अब नई LED हेडलाइट्स और पीछे की तरफ एक स्टाइलिश 'कनेक्टेड LED लाइट बार' मिलता है, जो पूरी चौड़ाई में जलता है। साथ ही, नए अलॉय व्हील्स इसके लुक में चार चाँद लगाते हैं। खास बात यह है कि इसे सुरक्षा के लिए 5-स्टार रेटिंगमिली है।
केबिन और हाई-टेक फीचर्स
कार के अंदर अब आपको लग्जरी कारों वाले फीचर्स मिलेंगे। इसमें 360-डिग्री कैमरादिया गया है जिससे पार्किंग आसान हो जाती है। इसके अलावा, आवाज से खुलने वाली सनरूफ, 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जर, और सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्सजैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। लंबी यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए इसकी सीटों को भी बेहतर किया गया है।
नई टाटा पंच की कीमतें (एक्स-शोरूम)
1.2 MT Smart (बेस मॉडल): ₹5.59 लाख
1.2 MT Pure:₹6.49 लाख
1.2 MT Pure+:₹6.99 लाख
1.2 MT Adventure:₹7.59 लाख
1.2 MT Accomplished:₹8.29 लाख
1.2 MT Accomplished+:₹8.99 लाख
1.2 CNG MT Smart:₹6.69 लाख
1.2 CNG MT Pure:₹7.49 लाख
1.2 CNG MT Pure+:₹7.99 लाख
1.2 CNG MT Adventure:₹8.59 लाख
1.2 CNG MT Accomplished:₹9.29 लाख
1.2 Turbo MT Accomplished (नया टर्बो इंजन):₹8.29 लाख












Click it and Unblock the Notifications