शहजाद पूनावाल को Rise and Fall में सिवेट तोमर ने पीटा? स्वरा भास्कर की बात को लेकर हुई बहस, क्या होंगे आउट?
Shehzad Poonawalla Siwet Tomar: अभी रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' (Rise And Fall Season 2) शुरू हुए दो दिन ही हुए हैं और बवाल शुरू हो गया है। शो का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिसमें मशहूर पॉलिटिकल कमेंटेटर और भाजपा के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और एक्टर सिवेट तोमर के बीच हाथापाई देखने को मिल रही है।
बात इतनी बढ़ गई कि सिवेट तोमर ने शहजाद पूनावाला की पिटाई की। इसके बाद खबरें सामने आईं कि सिवेट को शो से बाहर कर दिया गया है। हालांकि सामने आए प्रोमो में मारपीट का पूरा घटनाक्रम साफ नहीं दिखता। वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि पहले शहजाद पूनावाल की बहस स्वरा भास्कर से चल रही थी। हालांकि स्वरा भास्कर ने सिवेट तोमर को मारने से रोकने की कोशिश करते दिख रही है।

शहजाद पूनावाला और सिवेट तोमर के बीच आखिर क्या हुआ था?
शो के कॉन्सेप्ट के हिसाब से, 'अल्टीमेट रूलर' के लिए एक रेस होनी थी, जिसके पास टावर (पेंटहाउस) के सारे बड़े फैसले लेने की पावर होती। साथ ही वो इस हफ्ते एलिमिनेशन से भी सेफ रहता। लेकिन रेस शुरू होने से पहले ही रूलर्स (कंटेस्टेंट्स) को ये तय करना था कि सबसे कमजोर फैसला लेने वाला कौन है, ताकि उसे रेस से बाहर किया जा सके। इसी दौरान, कई लोगों ने सिवेट का नाम लिया।
वहीं शहजाद ने कहा कि वो करण पटेल (Karan Patel) की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं। इससे सिवेट भड़क गए। उन्होंने शहजाद को 'कायर' और 'सेवक' तक कह डाला।
लड़ाई का सबसे बड़ा कारण स्वरा भास्कर को लेकर हुआ विवाद था। शहजाद ने सिवेट को ताना मारा कि पहले तो सिवेट ने कहा था कि जब तक स्वरा 'पद्मावत' में राजपूत महिलाओं के जौहर वाले बयान पर माफी नहीं मांगतीं, वो उनसे बात नहीं करेंगे। लेकिन अब वो उसी स्वरा के साथ बैठे हैं।
इस पर सिवेट का जवाब था,
"मुझे धर्म से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं खुद से सबसे ज्यादा प्यार करता हूं। स्वरा भास्कर जौहर और राजपूत महिलाओं के बारे में सही थीं। उनसे बात करने के बाद मुझे ये समझ में आया।"
शहजाद ने तंज कसते हुए कहा, "तुम्हारी कोई रीढ़ की हड्डी नहीं है? तुम इन चीजों के लिए अपनी पर्सनैलिटी बदल लेते हो। शट अप!"
हाथापाई पर उतरा मामला, फटे शहजाद के कपड़े
जैसा कि प्रोमो में देखा जा सकता है कियही बात सिवेट को चुभ गई! प्रोमो में साफ दिख रहा है कि सिवेट गुस्से में पीछे से शहजाद की तरफ झपटते हैं, उन्हें गर्दन से पकड़ते हैं और धक्का देते हैं। इस हाथापाई में शहजाद के कपड़े तक फट गए। बीच-बचाव के लिए स्वरा भास्कर भी आती हैं और सिवेट को रोकते हुए कहती हैं, "उसे मत मारो।"
शो का सबसे सख्त नियम है- "टावर के अंदर फिजिकल वायलेंस बिल्कुल बर्दाश्त नहीं।" जैसे ही सिवेट ने हाथ उठाया, शो के मेकर्स (Banijay Asia) ने तुरंत एक्शन लिया। रिपोर्ट्स की मानें तो सिवेट को फिजिकल फाइट के आरोप में शो से निकाल दिया गया है।
क्या स्वरा और करण भी छोड़ेंगे शो?
सिवेट के निकाले जाने के बाद स्वरा भास्कर और टीवी एक्टर करण पटेल ने भी शो छोड़ने की धमकी दे दी है। उनका कहना है कि शहजाद ने जानबूझकर सिवेट को उकसाया था। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई स्वरा और करण शो छोड़ देंगे, या फिर ये सिर्फ एक प्रेशर टैक्टिक्स है।
अभी के लिए, पेंटहाउस में करण पटेल, तेज प्रताप यादव, शहजाद पूनावाला, प्रियंका चहर चौधरी, स्वरा भास्कर, इरिना रुदाकोवा और राज ग्रोवर हैं। वहीं बेसमेंट में निहारिका तिवारी, काइरा अनु, अनीश भगत, सारा गुरपाल, मनीष कश्यप, गौतम गुलाटी और काजल राघवानी हैं। वीरेंद्र सहवाग के होस्ट किए जा रहे इस शो में आगे क्या-क्या ट्विस्ट आएंगे, ये देखना काफी मजेदार होगा!


Click it and Unblock the Notifications
