Video: पेट की भूख ने इस शख्स को बना दिया रियल लाइफ बाहुबली, पीठ पर राशन और सामने उफनती नदी

Uttarakhand Viral Video: उत्तराखंड के चमौली जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो में एक युवक अपने कंधे पर राशन की बोरी रखकर उफनती नदी को पार करता दिख रहा है।

पानी का बहाव इतना तेज है कि जरा सी गलती जानलेवा हो सकती थी, लेकिन पेट की भूख और जिम्मेदारी इतनी भारी थी कि युवक डगमगाया नहीं, और देखते ही देखते पूरी नदी पार कर गया।

Viral Video

कई सालों से पुल की मांग कर रहे हैं ग्रामीण
मिली जानकारी के अनुसार, यह वीडियो दशोली और नंदानगर विकासखंड को जोड़ने वाले मिरमाणी-संकट-एनजीडी गांवों का है। इन इलाकों के लोग बीते कई सालों से एक पुल की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया। नतीजा ये है कि हर बारिश में ग्रामीणों को अपनी जान जोखिम में डालकर इस तरह तेज धाराओं को पार करना पड़ता है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक ने अपने कपड़े उतार रखे हैं और एक लकड़ी की मदद से तेज बहाव में खुद को बैलेंस करते हुए नदी पार कर रहा है। उसके कंधे पर रखी बोरी शायद कुछ किलो राशन की है, लेकिन असल में वह बोरी पूरे परिवार की उम्मीदें उठाए हुए है।

जिम्मेदारी के आगे पीछे छूट गया डर
यह कहानी सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं, बल्कि उन सैकड़ों गांवों की हकीकत है जो आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। प्रशासनिक अनदेखी के बीच यह युवक आज का रियल बाहुबली बनकर उभरा है - जिसने साबित किया कि जब जिम्मेदारी का बोझ उठाना होता है, तब डर पीछे छूट जाता है।

चमौली में भारी बारिश का अलर्ट
6 जुलाई को चमौली में गरज-चमक और बीच-बीच में तेज बारिश का पूर्वानुमान है। IMD का अलर्ट है कि भारी बारिश, बिजली व तेज हवा के कारण भूस्खलन और यात्रा अवरोध संभव है। यदि आप उस दिन बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं-ट्रेकिंग, यात्रा या खेती-तो सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें और मौसम अपडेट लगतार देखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+