Rahul Gandhi को मंच पर KISS करने वाली कौन? पुणे के 'छात्रों की गूंज' इवेंट का VIDEO वायरल

Rahul Gandhi Kiss Video: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुणे में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छात्रा मंच पर राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेती दिखाई देती है और इसी दौरान अचानक उनके गाल पर किस यानी चुंबन कर देती है। यह घटना 22 अगस्त को पुणे में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद लोगों से मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान एक युवती उनके पास पहुंचती है और किस कर देती है। घटना के बाद राहुल गांधी सहज नजर आए और कुछ देर छात्रा से बातचीत करते दिखाई दिए। इसके बाद वह अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मंच से आगे बढ़ गए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों और रोशनी की व्यवस्था भी दिखाई दे रही है।

rahul-gandhi-kiss-video-viral

कौन है राहुल गांधी को KISS करने वाली छात्रा?

वायरल वीडियो में नजर आ रही युवती की पहचान SSPMS कॉलेज की छात्रा के रूप में हुई है। लेकिन उनका नाम सार्वजनिक नहीं हो सका है। दरअसल, राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम 22 अगस्त को पुणे के SSPMS कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किया गया था। यह कांग्रेस के छात्र संपर्क अभियान का हिस्सा था और कार्यक्रम को खास तौर पर महिला छात्रों के मुद्दों पर केंद्रित किया गया था। कार्यक्रम में शिक्षा, महिलाओं की सुरक्षा, समानता, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। पुणे पुलिस ने आयोजन की अनुमति 30 शर्तों के साथ दी थी।

राहुल गांधी ने महिलाओं की आजादी पर क्या कहा?

कार्यक्रम में राहुल गांधी ने महिलाओं की स्वतंत्रता और अधिकारों पर बात की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल मां, पत्नी या बेटी की भूमिका तक सीमित करके नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने मनुस्मृति की उस कथित सोच की आलोचना की, जिसके बारे में उनका कहना था कि महिलाओं को स्वतंत्र नहीं माना जाता। राहुल गांधी ने महिलाओं की अपनी पहचान और स्वतंत्र निर्णय लेने के अधिकार पर जोर दिया।

KISS वीडियो पर सोशल मीडिया में क्या चर्चा?

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे कार्यक्रम के दौरान हुआ एक सहज और अप्रत्याशित पल बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने मंच की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। हालांकि, वायरल वीडियो को लेकर राजनीतिक रंग भी देखने को मिल रहा है। राहुल गांधी के पुणे कार्यक्रम को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच पहले से ही बयानबाजी चल रही थी।

BJP और Congress में भी घमासान

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले महाराष्ट्र भाजपा ने आयोजन के खर्च और छात्रों की भागीदारी को लेकर सवाल उठाए थे। भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया था कि छात्रों को कार्यक्रम में लाने के लिए पैसे दिए जा रहे हैं। कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कार्यक्रम को छात्रों की बड़ी प्रतिक्रिया बताया था। कार्यक्रम के बाद भी दोनों दलों के बीच राजनीतिक बयानबाजी जारी रही। ऐसे में राहुल गांधी को छात्रा के किस करने वाला वीडियो अब इस कार्यक्रम से जुड़ा एक अलग वायरल मुद्दा बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+