प्रेमानंद महाराज ने अपनी मृत्यु को लेकर कही दिल दहला देने वाली बात, ये 2 लाइनें सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे...

Premanand Maharaj

Premanand Maharaj Viral Video: प्रेमानंद महाराज को कौन नहीं जानता। वृंदावन के रहने वाले प्रेमानंद महाराज को फॉलो करने वालों की संख्या हजारों-करोड़ों में है। जानकर आपको हैरानी होगी कि आज वृद्ध से ज्यादा युवा प्रेमानंद महाराज के दिखाए गए भक्ति मार्ग पर चल रहे हैं। प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए अभी तक तमाम नामी हस्तियां जैसे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, रवि किशन, हेमा मालिनी, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, राजपाल यादव, पलाश मुच्छल समेत तमाम हस्तियां आ चुकी हैं, लेकिन प्रेमानंद महाराज सभी से एक ही बात कहते हैं कि अपना ध्यान सिर्फ भक्ति में लगाओ क्योंकि बाकी तो सब मोह माया है।

मृत्यु को लेकर क्या कह गए प्रेमानंद महाराज

प्रेमानंद महाराज अपने सभी भक्तों को निशुल्क दर्शन देते हैं कभी वह आश्रम में आए अपने भक्तों की उलझनें दूर करते हैं तो कभी वह खुद के अनुभव साझा करते नजर आते हैं। वहीं हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज ऐसी बात बताते हैं जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि 'क्या ही भरोसा है इस जिंदगी का, साथ देती नहीं है किसी का। शमा बुझ जाएगी जलते-जलते। दम निकल जाएगा आदमी का। इस बात का ध्यान रखना हम मृत्यु लोक में हैं। इसमें संकोच नहीं... रही मृत्यु की बात तो हम कभी भी मर सकते हैं। भरोसा नहीं है हमारी सांसों का।

प्रेमानंद महाराज का ये वीडियो देख भावुक हुए भक्त

बता दें कि प्रेमानंद महाराज के ऐसे भावुक वीडियो देख भक्त मायूस हो जाते हैं। क्योंकि प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनियां खराब हैं। आए दिनों प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ जाती है। उनके भक्त चाहते हैं कि प्रेमानंद महाराज लंबा जिएं, लेकिन जब भी भक्त ऐसा वीडियो देखते हैं उनकी आंखें नम हो जाती हैं। दो महीने पहले भी प्रेमानंद महाराज की स्थिति काफी बिगड़ गई थी। बाबा की तबीयत का हाल जानने के लिए उनके भक्त दूर देश से आकर रात भर आश्रम के बाहर खड़े रहते थे। इसी से आप समझ सकते हैं कि लोग प्रेमानंद महाराद से कितने प्रभावित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+