Payal Gaming Net Worth: पायल गेमिंग एक दिन में कितना करती है कमाई? संपत्ति चौंकाएगी, 1.20 Min MMS से चर्चा में
Payal Gaming Net Worth: 25 साल की मशहूर गेमर पायल धरे (Payal Dhare) उर्फ पायल गेमिंग सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। इन दिनों 'पायल गेमिंग दुबई MMS लीक' का दावा तेजी से फैलाया जा रहा है। पायल धरे के नाम से 1 मिनट 20 सेकेंड के कथित अश्लील वीडियो के स्क्रीनशॉट, थंबनेल और 'फुल वीडियो' के लिंक शेयर किए गए हैं। लेकिन यह दावा पूरी तरह फर्जी है। X, टेलीग्राम और टिकटॉक पर वायरल पोस्ट्स के साथ जिन साइट्स के लिंक साझा किए गए, वे स्कैम या मैलवेयर वाले निकले।
यह वीडियो लोगों को गुमराह करने के लिए बनाया गया था। हालांकि पायल की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया, लेकिन फैंस ने खुलकर उनका बचाव किया है। पायल भारत की पहली महिला गेमर हैं। गेमर पायल के यूट्यूब चैनल ''PAYAL GAMING'' पर 4.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा उनके इंस्टाग्राम पर 42 लाख फॉलोअर हैं। ऐसे में आइए जानते हैं पायल एक दिन में कितना कमाती हैं और उनकी कुल सपंत्ति कितनी है।

▶️ Payal Gaming Net Worth: पायल गेमिंग उर्फ पायल धरे की संपत्ति?
🔹 पायल गेमिंग का असली नाम पायल धरे है। उन्होंने 2019 में यूट्यूब पर अपने गेमिंग सफर की शुरुआत की। BGMI, PUBG, GTA V जैसे लोकप्रिय गेम्स की लाइव स्ट्रीम और वीडियो ने उन्हें तेजी से पहचान दिलाई। उनकी बातचीत की शैली और दर्शकों से जुड़ाव ने मजबूत फैनबेस बनाया। दो साल के भीतर उन्होंने 10 लाख सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया और बाद में 30 लाख सब्सक्राइबर तक पहुंचने वाली देश की पहली महिला गेमर बनीं।
🔹 पायल भारत की अग्रणी गेमिंग ऑर्गनाइजेशन S8UL Esports से जुड़ी रही हैं। बड़े स्ट्रीमर्स के साथ कोलैबोरेशन, गेमिंग इवेंट्स में हिस्सेदारी और लगातार कंटेंट ने उन्हें पुरुष प्रधान गेमिंग दुनिया में अलग पहचान दिलाई। कम उम्र में ही उन्होंने गेमिंग को फुल टाइम करियर बनाया और नई पीढ़ी के लिए मिसाल बनीं।
🔹 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पायल गेमिंग की कुल संपत्ति करीब 10 करोड़ रुपये के आसपास आंकी जाती है। उनकी एक महीने की कमाई लगभग 20 से 25 लाख रुपये बताई जाती है। यह कमाई यूट्यूब, ब्रांड डील्स, विज्ञापन और कोलैबोरेशन से आती है।
🔹 us.youtubers.me की माने तो अलग अलग प्लेटफॉर्म्स के अनुमान के मुताबिक पायल की नेट वर्थ करीब 178 हजार डॉलर से 1.07 मिलियन डॉलर के बीच है, जो भारतीय रुपये में लगभग 1.61 करोड़ से 9.68 करोड़ रुपये के आसपास बैठती है। हालांकि ये अनुमानित ही है। अपनी संपत्ति की अधिकारिक जानकारी पायल ने कभी नहीं दी है।

▶️ Payal Gaming Income: एक दिन में कितनी कमाई करती हैं पायल?
us.youtubers.me के मुताबिक बीते 7 दिनों में पायल की इनकम करीब 2.29 हजार डॉलर यानी लगभग 2.07 से 2.08 लाख रुपये आंकी गई। पिछले 30 दिनों में अनुमानित कमाई 9.82 हजार डॉलर यानी करीब 8.88 लाख रुपये रही। वहीं 90 दिनों में यह आंकड़ा 29.5 हजार डॉलर तक पहुंचा, जो लगभग 26.7 लाख रुपये के आसपास है। ये आंकड़े अनुमानित हैं और समय के साथ बदलते रहते हैं। (खबर लिखे जाने तक)
▶️ Payal Gaming Awards: पुरस्कार, सम्मान और PM मोदी से मुलाकात
पायल धरे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का नाम रोशन किया। 2024 में उन्होंने MOBIES में इंटरनेशनल अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचा। 2023 में डायनामिक गेमिंग क्रिएटर ऑफ द ईयर और 2024 में गेमिंग क्रिएटर ऑफ द ईयर का खिताब उनके नाम रहा। इसके अलावा वे फीमेल स्ट्रीमर ऑफ द ईयर भी रह चुकी हैं। पायल उन चुनिंदा भारतीय गेमर्स में शामिल रहीं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिला। इस मुलाकात में भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री के भविष्य, करियर के अवसर और चुनौतियों पर चर्चा हुई।

▶️ Payal Dhare Journey: गांव से ग्लोबल पहचान तक का सफर
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के उमरानाला गांव से ताल्लुक रखने वाली पायल धरे आज ग्लोबल गेमिंग फिगर हैं। उनके पिता शिवशंकर धरे ने भी बेटी की उपलब्धियों पर गर्व जताया है। गेमिंग के साथ साथ पायल ने अपना मर्चेंडाइज ब्रांड Thriftxpayal भी शुरू किया है, जो उनकी उद्यमी सोच को दिखाता है।
▶️ Payal Dhare Controversy: पायल धरे विवाद और हकीकत
2025 में सामने आया फर्जी वीडियो विवाद पायल धरे के लिए चुनौती जरूर बना, लेकिन फैक्ट चेक और फैंस के समर्थन ने साफ कर दिया कि यह डीपफेक और अफवाह थी। सोशल मीडिया पर वायरल दावों से अलग, पायल का फोकस अपने काम पर बना हुआ है।
पायल गेमिंग की कहानी सिर्फ कमाई की नहीं, बल्कि मेहनत, पहचान और डिजिटल दौर में बने नए करियर की है। फेक विवादों के बीच भी उनकी लोकप्रियता और कमाई का ग्राफ बताता है कि कंटेंट और भरोसा ही असली ताकत है।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications