Hania Aamir Video Leak: क्या नशे में थीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया? कदम लड़खड़ाए, करनी लगी ऐसी हरकतें!

Pakistani Hania Aamir Video Leak: पाकिस्तान की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस हानिया आमिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से तहलका मचा रहा है। वीडियो में उनका बोलने और व्यवहार करने का अंदाज अलग नजर आ रहा है। इसे देखकर यूजर्स ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या एक्ट्रेस नशे में धुत्त है?

हालांकि, हानिया आमिर के शराब पीने या नशे में होने की कोई पुष्टि अभी तक सामने नहीं आई है। वीडियो करीब 3-4 दिन से सोशल मीडिया के समंदर में तैर रहा है। वहीं, 22 घंटे पहले हानिया ने एक वीडियो अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया। आइए विस्तार से जानते हैं...

pakistani-actress-hania-aamir-drunk-video-leak

Hania Aamir Video Viral: वायरल वीडियो में क्या दिखा?

वायरल हो रही क्लिप में हानिया एक कमरे जैसी जगह पर दिखाई देती हैं। उनके बालों पर काम किया जा रहा है और उन्हें विग पहनाने की तैयारी चल रही है। इसी दौरान एक्ट्रेस कुछ मजाकिया अंदाज में बात करती नजर आती हैं। वीडियो में वह 'हैप्पी हैलोवीन' कहती सुनाई देती हैं। इसके बाद वह विग को सिर पर रखने को लेकर निर्देश देती हैं। उनका बोलने का अंदाज और शब्दों के बीच रुकना सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है।

pakistani-actress-hania-aamir-drunk-video-leak

हानिया विग तैयार करने वाले व्यक्ति से मजाकिया अंदाज में कहती सुनाई देती हैं कि इसे उनके सिर पर रखें, लेकिन इसे बहुत परफेक्ट बनाने की जरूरत नहीं है। इसके बाद वह अपने अंदाज में 'फन की फीलिंग' देने की बात करती हैं।

क्या हानिया आमिर नशे में थीं?

यही सवाल इस वीडियो के वायरल होने के बाद सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है। कुछ यूजर्स ने वीडियो देखकर दावा किया कि एक्ट्रेस शराब के नशे में थीं, जबकि दूसरे लोगों ने उनके व्यवहार को सिर्फ मस्ती और मजाक का हिस्सा बताया। सोशल मीडिया पर कुछ टिप्पणियों में कहा गया कि हानिया की आवाज और बोलने का तरीका नशे में व्यक्ति जैसा लग रहा है। कुछ यूजर्स ने यह भी दावा किया कि उन्होंने शराब पी रखी थी।

pakistani-actress-hania-aamir-drunk-video-leak

सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस?

वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कुछ लोगों ने हानिया के व्यवहार को देखकर उनके नशे में होने का अनुमान लगाया, वहीं कई यूजर्स ने इसे एक्ट्रेस की मस्ती और बेफिक्री से जोड़कर देखा। यानी वायरल वीडियो ने सवाल जरूर खड़ा किया है, लेकिन उसका क्लियर जवाब हानिया ने अभी तक जारी नहीं किया है।

pakistani-actress-hania-aamir-drunk-video-leak

भारत में भी काफी लोकप्रिय हैं हानिया

हानिया आमिर पाकिस्तान की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हैं और भारत में भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। उनके टीवी शोज और सोशल मीडिया क्लिप्स भारतीय दर्शकों के बीच अक्सर चर्चा में रहते हैं। हालांकि, भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के चलते पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट और उनकी ऑनलाइन मौजूदगी को लेकर भी अलग-अलग तरह की चर्चाएं होती रही हैं। वायरल वीडियो के मामले में भी भारतीय यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

pakistani-actress-hania-aamir-drunk-video-leak

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+