MMS या Private Video लीक हो जाए तो क्या करें? आज ही जान लें इंटरनेट से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने का पावरफुल तरीका
How to Remove MMS OR Private Video: अगर इंटरनेट से आपका कोई प्राइवेट वीडियो लीक हो जाए, तो आप सबसे पहले क्या करेंगे? घबराएंगे, रोएंगे या छिप जाएंगे? इनमें से कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय कानून अब आपको वह पावर देते हैं जिससे आप वायरल वीडियो को न सिर्फ रुकवा सकते हैं, बल्कि उसे जड़ से मिटा भी सकते हैं। आइए स्टेप बाय स्टेप इस समस्या के समाधान की ओर बढ़ते हैं।
दरअसल, भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने ऐसे कंटेंट को इंटरनेट से हटाने के लिए सख्त नियम और प्लेटफॉर्म बनाए हैं। अगर आप या आपका कोई जानने वाला इस मुश्किल में है, तो ये उपाय तुरंत काम आएंगे:

प्राइवेट VIDEO वायरल होने पर क्या करें?
अगर आपकी प्राइवेट फोटो या वीडियो बिना सहमति के सोशल मीडिया पर डाल दी हैं, तो सबसे पहले StopNCII.org पोर्टल पर जाएं। यह एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म है जो 'Non-Consensual Intimate Image Abuse' को रोकने का काम करता है।
- यह कैसे काम करता है? आप अपनी फाइल यहां अपलोड करते हैं, तो यह वेबसाइट उसका एक यूनिक 'Hash' (डिजिटल फिंगरप्रिंट) बनाती है।
- फायदा: इसकी मदद से फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य बड़े प्लेटफॉर्म्स से वह वीडियो अपने आप ब्लॉक या डिलीट कर दिया जाता है, ताकि वह आगे न फैल सके।
How to Remove MMS: किस सरकारी पोर्टल पर दर्ज करें शिकायत?
भारत सरकार ने ऐसे मामलों के लिए cybercrime.gov.in पोर्टल बनाया है। यहां आप अपनी पहचान गुप्त रखकर भी शिकायत कर सकते हैं।
- ऑनलाइन रिपोर्ट: 'Report Woman/Child Related Crime' सेक्शन में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करें
- हेल्पलाइन नंबर:आप तुरंत मदद के लिए नेशनल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकते हैं।
- साक्ष्य बचाएं: शिकायत दर्ज करते समय उस वेबसाइट की लिंक या सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट जरूर रखें जहां वीडियो वायरल हुआ है।
Remove MMS OR Private Video: अपराधी को कितने साल की होगी सजा?
भारतीय कानून में किसी की प्राइवेसी भंग करना एक गंभीर दंडनीय अपराध है। कानून आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है:
- धारा 66E: IT एक्ट 2000 की इस धारा के तहत किसी की प्राइवेसी का उल्लंघन करने पर अपराधी को 3 साल तक की जेल और 2 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।
- ब्लैकमेलिंग: यदि कोई व्यक्ति वीडियो के जरिए आपको धमका रहा है या पैसे मांग रहा है, तो बिना डरे नजदीकी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराएं।












Click it and Unblock the Notifications